फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

बसपा की सूची ने बदला सपा-भाजपा का चुनावी समीकरण

Wed, 19 Jan 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। बसपा ने जिले की दोनों विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने भिनगा से दद्दन खां और श्रावस्ती से नीतू मिश्रा पर जीत का दावं लगाया है। बसपा प्रत्याशियों के नाम के ऐलान से इन दोनों ही सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी सपा व भाजपा के चुनावी समीकरण में भी फेरबदल होना तय हो गया है। जिले की दोनो विधानसभा सीटों पर पांचवें चरण में चुनाव होना है। सपा व भाजपा दोनों ने अभी तक इन सीटों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा न कर अपने पत्ते बंद रखे हैं। मंगलवार को बसपा ने सबसे पहले इन दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सबको हैरत में डाल दिया। चुनाव मैदान में उतरने वाले इन दोनों ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा से दोनों ही सीटों के जातिगत समीकरण भी बदले नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन

भिनगा विधानसभा सीट की बात करें तो यहां सबसे अधिक वोटर अल्पसंख्यक समुदाय के हैं। इनमें भी पठान बिरादरी सर्वाधिक है। दूसरे नंबर पर कबाड़िया (राइनी) व अन्य जातियां है। यदि संख्या के आधार पर देखे तो भिनगा विधानसभा में अल्प संख्यकों की संख्या 23.21 प्रतिशत है। इसके बाद ब्राह्मण 12.77 प्रतिशत, यादव 11.94 प्रतिशत, कुर्मी 9.68, अनुसूचित जाति में चमार 5.06, पासी 4.57 व कोरी 2.14 प्रतिशत है। इससे पूर्व हुए विधानसभा चुनावों में अल्पसंख्यक समुदाय सपा या फिर बसपा के साथ ही रहा है। अल्पसंख्यक का वोट भाजपा को नाम मात्र का ही मिलता रहा है। ब्राह्मण सहित अन्य पिछड़ा वर्ग का अधिकांश वोट भाजपा के पक्ष में जाने के कारण ही जातिगत समीकरण में वह सपा बसपा पर भारी पड़ता है। वर्तमान में जितने भी प्रत्याशी सभी दलों के टिकट मांग रहे हैं उनमें बसपा द्वारा घोषित दद्दन खां ही एक मात्र ऐसे प्रत्याशी हैं जो अल्पसंख्यक व बसपा के काडर वोट पर अपना दावा रखते हैं। वर्ष 2017 के चुनाव में भी यही समीकरण बना था। जिसमें बसपा के असलम रायनी को जीत मिली थी।
विज्ञापन

श्रावस्ती विधानसभा में बसपा ने नीतू मिश्रा पर दांव लगाया है। यदि जातिगत समीकरण को देखे तो यहां ब्राह्मणों के करीब 98 हजार व अनुसूचित जाति के 54 हजार के करीब वोट हैं। ऐसे में देखा जाए तो यह समीकरण 1.40 लाख के ऊपर पहुंच जाता है। इससे भाजपा व सपा दोनों का ही चुनावी गणित बिगड़ सकता है। वर्ष 2017 में इस सीट से भाजपा का ब्राह्मण प्रत्याशी ही चुनाव जीता था। उस समय बसपा का गैर ब्राह्मण उम्मीदवार होने के बावजूद उसे करीब 53 हजार वोट मिले थे और भाजपा प्रत्याशी मात्र 445 वोटों से जीत हासिल कर पाया था। इस बार बसपा की तरफ से ब्राह्मण प्रत्याशी को ही मैदान में उतारे जाने से भाजपा व सपा दोनों के लिए चुनावी जीत की राह काफी चुनौती भरी हो गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed