फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

चुनाव अधिसूचना के बाद विधायक को याद आई नाम पट्टिका

Tue, 18 Jan 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
shravasti
जमुनहा(श्रावस्ती)। चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद जिले के एक विधायक को दो वर्ष पूर्व कराए गए कार्यों के गुणगान के लिए नाम पट्टिका लगवाने की सुध आयी। आनन फानन में लागू आदर्श आचार संहित को दर किनार करते हुए अब वह अपने नाम की पट्टिका लगवाने में जुट गए हैं। दूसरी तरफ आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन की तरफ से गठित निगरानी टीमें इस पूरे मामले से अंजान बनी हैं। शिकायत के बाद अब एडीएम इस मामले में एसडीएम को भेज कर पूरे मामले की जांच कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

जनता की नजर में पांच वर्ष तक क्षेत्र के विकास कार्य से दूरी बनाए रखने वाले विधायक मोहम्मद असलम राइनी ने चुनाव से ठीक पहले दल बदल कर साइकिल की सवारी करना बेहतर समझा। इतना ही नही भिनगा विधानसभा क्षेत्र की जनता का साथ छोड़ कर श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में जुट गए। नई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का संकेत मिलते ही वह पूरी तरह से नए क्षेत्र में जाकर लोगों के बीच खुद को विकास पुरुष भी साबित कराने लगे। इसके लिए वह पूर्व में कराए गए कार्यों में ही अपने नाम की पट्टिका लगवाने लगे।
विज्ञापन

ऐसा ही कुछ मंगलवार को भिनगा विधानसभा क्षेत्र के जमुनहा बाजार में देखने को मिला। जहां जमुनहा बाजार में मुबारक के घर से ईदगाह मार्ग पर हाजी सगीर के घर तक 175 मीटर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया था। यह निर्माण कार्य ठेकेदार शाकिर ने कराया था। जमुनहा निवासी शमसुल के मकान के दीवार पर पूर्वांचल विकास निधि (जिलांश) योजनान्तर्गत मोहम्मद असलम राइनी विधायक भिनगा के नाम की पट्टिका लगवाई जा रही थी। जो आदर्श चुनाव आचार संहिता का सीधा उल्लंघन भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर दोबारा एजिंग के बीच में 2021 को पत्थर डलवाकर किसी तरह इस मार्ग को सही करवाया गया था। यहां जलनिकासी के लिए नाली न होने से ग्रामीण अभी भी नाराज हैं। मंगलवार को लगाए जाने वाले बोर्ड में निर्माण कार्य का वर्ष 2019 दर्शाया गया है। इस बारे में एडीएम कमलेश चंद्र बताते हैं कि यदि ऐसा है तो यह आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। एसडीएम जमुनहा को मौके पर भेज कर इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed