फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

गलन के बीच निकली धूप भी नहीं दिला पाई राहत

Mon, 17 Jan 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। नेपाल के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी व लगातार चल रही तेज हवाओं के कारण पारा लगातार लुढ़क रहा है। सोमवार को दोपहर बाद निकली धूप भी लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं दिला पाई। ठिठुरन के कारण जहां लोग खुद को ठंड से बचाने का प्रयास करते देखे जा रहे हैं वहीं कार्यालयों में भी ठंड का व्यापक असर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

कई दिनों से लगातार चल रही पश्चिमोत्तर हवाओं के कारण ठंड काफी बढ़ गई है। वहीं, नेपाल के पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी से जिले में भी ठिठुरन काफी बढ़ गई है। जिले में पारा रविवार रात लुढ़क कर ढाई डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ऐसे में बढ़ी ठिठुरन ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है। तापमान में अचानक आई इस गिरावट के कारण लोग गर्म कपड़ों में भी कंपकंपाते देखे जा रहे हैं। सोमवार दोपहर बाद कुछ देर के लिए धुंध व बदली की चादर चीरकर सूर्यदेव दिखाई दिए। धूप देख लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, लेकिन तेज बर्फीली हवाओं के कारण धूप का कोई असर नहीं हुआ। लोग धूप में भी अलाव का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन

कंपकंपाती ठंड व ठिठुरन का असर लोगों के दैनिक जीवन पर भी देखा जा रहा है। एकतरफ जहां ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पूरे दिन अलाव का सहारा ले रहे हैं वहीं नगरीय क्षेत्रों में लोग ठंड से बचने के लिए रूम हीटर आदि के सामने बैठे नजर आ रहे हैं। अचानक बढ़ी इस ठंड का असर सरकारी कार्यालयों पर भी पड़ने लगा है जहां कर्मचारी ठंड से बचने के लिए कामकाज छोड़कर ठंड से बचने की जुगत करते देखे जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अभी तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी रहेगा। इस बीच बरसात की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। हालांकि बदली व कोहरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed