{"_id":"61d32f190bb4555c2f439214","slug":"shravasti-srawasti-news-lko611833766","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती एयरपोर्ट का जल्द होगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती एयरपोर्ट का जल्द होगा विस्तार
विज्ञापन
कटरा / इकौना (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती स्थित एयरपोर्ट का अभी और विस्तार किया जाएगा। यहां रनवे से आगे भूमि छोड़ने के साथ ही व्यावसायिक उपयोग के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है। जिसके लिए हवाई पट्टी से पूरब अथवा पश्चिम दिशा में 750 मीटर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। जिसके लिए सर्वे कराया जा रहा है।
बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती से सटे खरगूपुर गांव में हवाई पट्टी का निर्माण कराया गया था। जिसका उच्चीकरण कर एयरपोर्ट बनाने के लिए हवाई पट्टी का विस्तार कराया गया। इसके साथ ही यहां एयरपोर्ट की सभी सुविधाएं विकसित की गई हैं। जहां जनवरी माह से इसका संचालन प्रारंभ कराने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में यहां उतरने वाले हवाई जहाज विशेष परिस्थितियों में कहीं रनवे से आगे न निकल जाएं। इसके लिए रनवे के सामने 750 मीटर भूमि का चयन किया जा रहा है।
इसके लिए एयरपोर्ट से सटे कटरा, खरगूपुर, विदुहनी, झंझारपुरवा, लाल बच्चा पुरवा, तथा पासी पुरवा आदि गांव को चिह्नित किया गया है। जहां बने कच्चे व पक्के मकानों सहित शौचालय व भूमि के रकबा आदि की पैमाइश के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम में शामिल कृष्ण कुमार मिश्रा, संतोष कुमार तिवारी, प्रदीप कुमार चौधरी व राजाराम वर्मा ने एसडीएम के नेतृत्व में एयरपोर्ट के एक तरफ गांव की पैमाइश की। पैमाइश के अनुसार एयरपोर्ट के पश्चिम तरफ यदि विस्तार हुआ तो 148 गाटा संख्या व 38 मकान इसकी जद में आएंगे। जबकि दूसरी तरफ यदि बढ़ा तो कितनी भूमि व भवन इसकी जद में आएंगे। इसके सर्वे का कार्य अभी जारी है। इस बारे में और जानकारी देते हुए एसडीएम इकौना आरपी चौधरी ने बताया कि सीमांकन का कार्य जारी है। सीमांकन होने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि कितनी भूमि व कितने मकान प्रभावित होंगे।