फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shravasti reaches 4500 dose of Corona vaccine

कोरोना वैक्सीन की 4500 डोज पहुंची श्रावस्ती

Thu, 14 Jan 2021 10:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Shravasti reaches 4500 dose of Corona vaccine
कोरोना वैक्सीन के रखरखाव की जांच करने पहुंचे डीएम - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कोरोना से लड़ने के लिए तैयार वैक्सीन जिले में बुधवार देर रात पहुंच गई। यह वैक्सीन सुरक्षित स्थान पर है या नहीं। इसके साथ ही वैक्सीन 16 जनवरी को अन्य केंद्रों तक कैसे पहुंचेगी। इसकी समीक्षा के लिए डीएम गुरुवार सुबह वैक्सीन रखने वाले स्थान (सीएमओ कार्यालय) पर पहुंचे। इस दौरान डीएम ने सीएमओ सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों को वैक्सीन को रखने, रेफ्रिजरेटर से निकाल कर आइस बॉक्स में शिफ्ट करने से लेकर वैक्सीन वाहन से केंद्र तक पहुंचने व वहां भी सुरक्षित तरीके से रखने व उपयोग करने की जानकारी ली।
विज्ञापन

को वैक्सीन का होगा उपयोग
कोरोना से लड़ने के लिए अलग-अलग नाम से वैक्सीन तैयार की गई है। इसमें से श्रावस्ती जिले को को वैक्सीन प्राप्त हुई है। एक सीसी में वैक्सीन की 20 डोज है। यही वैक्सीन पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को लगनी है।
विज्ञापन

पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों का होगा टीकाकरण
पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जानी है। इसके लिए 2781 स्वास्थ्य कर्मियों का पंजीकरण वैक्सीन पोर्टल पर हो चुका है। पहले दिन 16 जनवरी को पांच स्थानों पर 500 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोल्ड चेन गृह में रखी गई वैक्सीन
कोरोना से लड़ने के लिए तैयार की गई वैक्सीन की 4500 डोज बुधवार देर रात श्रावस्ती पहुंच गई। इस वैक्सीन को पुराने सीएमओ कार्यालय में बनाए गए कोल्ड चेन गृह में रखा गया है। इस वैक्सीन का मुआयना करने के लिए गुरुवार सुबह डीएम टीके शिबु सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे।
वैक्सीन वाहन से होगी ट्रांसपोर्टिंग
16 जनवरी को संयुक्त जिला चिकित्सालय के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला, इकौना, मल्हीपुर व भिनगा में वैक्सीनेशन होना है। सभी केंद्रों तक वैक्सीन पहुंचाने के लिए वैक्सीनेशन वाहन का उपयोग किया जाएगा। इस वाहन पर एक-एक स्वास्थ्य कर्मी सहित पुलिस तैनात होगी। जो वैक्सीन को सुरक्षित केंद्र तक पहुंचाएगी। केंद्र पर वैक्सीन पहुंचते ही उसे डीप फ्रीजर में रखा जाएगा। जिसका तापमान 2 से 8 डिग्री सेल्सियस के मध्य होगा।

जिले में 16 जनवरी को कोरोना का टीकाकरण प्रस्तावित है। जिले को वैक्सीन मिल भी गई है। जिसे सुरक्षित रखवा दिया गया है। सभी चिह्नित केंद्रों तक वैक्सीन पहुंचाने व वहां वैक्सीन लगाने की पूरी प्रक्रिया का ड्राई रन पहले ही दो चरणों में हो चुका है। वैक्सीन लगाने के लिए जिला पूरी तरह से तैयार है। -डॉ. एपी भार्गव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed