फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shravasti police station will come into existence from January 2

दो जनवरी से अस्तित्व में आ जाएगा श्रावस्ती थाना

Tue, 29 Dec 2020 09:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Shravasti police station will come into existence from January 2
श्रावस्ती। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में संचालित रिपोर्टिंग पुलिस चौकी को थाने का दर्जा दिया गया है। यह नया थाना दो जनवरी से अस्तित्व में आ जाएगा। इसकी तैयारियों का मंगलवार को एएसपी ने जायजा लिया। चौकी क्षेत्र में 13 और गांवों को शामिल करके इसे थाना बनाया गया है। इससे बौद्ध तपोस्थली व कटरा तथा वीरपुर कस्बा सहित क्षेत्र की करीब पचास हजार आबादी को सुरक्षा मिलेगी।
विज्ञापन

बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में आने वाले अनुयायियों व पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए यहां पुलिस चौकी की स्थापना की गई थी। जो आज भी बौद्ध तपोस्थली के किनारे एक किराए के भवन में संचालित हो रही है। जिसे बाद में रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का दर्जा दिया गया। इसमें बौद्ध तपोस्थली सहित कटरा व वीरपुर कस्बे के साथ ही 14 ग्राम पंचायत को शामिल किया गया था।
विज्ञापन

बाद में इसे थाना बनाने की मांग शुरू हुई थी। इस पर अपनी सहमति प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया था। जिस पर पुलिस मुख्यालय ने अपनी संस्तुति प्रदान करते हुए दो जनवरी से श्रावस्ती थाने का संचालन शुरू करने का पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रावस्ती पुलिस चौकी क्षेत्र में अब कटरा वीरपुर सहित चौदह गांवों के स्थान पर 27 गांव शामिल किए गए हैं। इसमें करीब पचास हजार की आबादी निवास करती है। थाना का दर्जा मिलने के बाद जहां इकौना थाने से तेरह गांव कम हो जाएंगे। वहीं इन गांवों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा भी चाक चौबंद हो जाएगी।
नए थाने के संचालन के लिए मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने श्रावस्ती चौकी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौकी की मेस, बैरक, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण कर कमियां दूर करने का निर्देश दिया। साथ ही वहां मौजूद चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राज कुमार पांडेय को साफ-सफाई व पुताई कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
बढ़ी थानों की संख्या
बहराइच से अलग कर 1997 में अस्तित्व में आए श्रावस्ती जिले में ब्रिटिश काल के चार थाने संचालित थे। जिनमें भिनगा कोतवाली, मल्हीपुर, सोनवा व इकौना थाना शामिल था। बाद में बढ़ी आबादी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वर्ष 1982 में सिरसिया में व 1984 में गिलौला थाने की स्थापना कराई गई। पांच वर्ष पूर्व मुख्यालय भिनगा में महिला थाने की स्थापना हुई।
वहीं दो जनवरी के बाद श्रावस्ती थाने के अस्तित्व में आने के साथ ही जिले में थानों की कुल संख्या बढ़ कर आठ हो जाएगी। इसके साथ ही अभी भिनगा के लक्ष्मनपुर बाजार, मल्हीपुर के हरदत्त नगर गिरंट व इकौना के रमवापुर को भी थाने का दर्जा मिलेगा। इसके प्रस्ताव के बाद पुलिस मुख्यालय से जिलाधिकारी को पत्र भेज कर भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई है। जिस पर तैयारी की जा रही है।

नए वर्ष के दूसरे दिन से श्रावस्ती थाना अपने अस्तित्व में आ जाएगा। वहीं भिनगा कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मनपुर बाजार, मल्हीपुर के हरदत्त नगर गिरंट व इकौना के रमवापुर में थाना स्थापित करने के लिए डीएम ने संबंधित उप जिलाधिकारी को भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। भूमि मिलते ही सूचना पुलिस मुख्यालय भेजी जाएगी। जहां से अनुमति मिलते ही इन थानों का संचालन प्रारंभ करा दिया जाएगा। - बीसी दुबे, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed