फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti news

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 व्यापारियों को मिलेगा सम्मान

Fri, 03 Sep 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
shravasti news
श्रावस्ती। व्यापारी कल्याण समिति द्वारा जिले के सभी थाना व ब्लाक स्तर पर व्यापारियों के समस्याओं को निराकरण के लिए बैठक भी कराई जाए। इसके साथ ही जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 व्यापारियों को सम्मानित कर जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों को दुर्घटना में मृत्यु होने पर 10 लाख तक की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। यह जानकारी उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने दी। भिनगा पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में आयोजित एक बैठक में हिस्सेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर बिना भेदभाव के काम कर रही है। इसलिए सरकार हर छोटे बड़े व्यापारियों के उथान के लिए प्रतिबद्ध है। इस लिए सभी अधिकारियों का दायित्व बनता है कि वह व्यापारियों से जुड़ी सभी सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने व उनकी समस्या के निदान के लिए नियमित अंतराल पर बैठक कर सुनवायी करे। बैठक में अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र बाजपेई, एएसपी बीसी दुबे, एसडीएम भिनगा राजेश कुमार मिश्रा, वाणिज्य कर निरीक्षक तरुण पांडे, जिला अध्यक्ष भाजपा संजय कैराती, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमन सिंह, जिला अध्यक्ष उद्योग व्यापार मण्डल दीनानाथ गुप्ता, संदीप कसौधन, अजय कांत पटेल सहित व्यापारी व उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed