फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti news

डेंगू के प्रभावी नियंत्रण के लिए किए जाएं बेहतर इंतजाम

Fri, 03 Sep 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
shravasti news
श्रावस्ती। जिले में कोविड टीकाकरण की पहली खुराक से छूटे लोगों के चिन्हीकरण के लिए 07 से 16 सितम्बर तक विशेष अभियान चलाया जाए। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में फैलते डेंगू के प्रकोप को देखते हुए जिले में भी इसकी रोकथाम को लेकर पूरी सतर्कता व चुस्ती बरती जाए। जिला अस्पताल व सीएचसी पर विशेष तौर से डेंगू की जांच व इलाज की व्यवस्था भी तत्काल सुनिश्चित करायी जाए। यह निर्देश जिलाधिकारी टीके शिबु दिया। वह कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि बैठक का आयोजन डेंगू रोग के प्रभावी नियंत्रण एवं कोविड संवेदीकरण, ज्वर पीड़ित व्यक्तियों के चिन्हांकन को लेकर किया गया है। जिले में डेंगू बीमारी किसी भी दशा में फैलने न पाए, इसके लिए सभी निरोधात्मक उपाय व इलाज के इंतजाम तत्काल करा लिए जाए। डेंगू रोग के प्रभावी नियंत्रण के लिए धनात्मक पाए गए रोगियों के क्षेत्र में त्वरित एवं तीव्र गति से निरोधात्मक, उपचारात्मक कार्रवाई की जाए। ज्वर रोगियों का सघन सर्वेक्षण एवं विभिन्न संबंधित विभागों का सहयोग लेते हुए कराने के लिए डीएम ने सीएमओ, डीपीआरओ सहित नगर निकाय के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही जिन क्षेत्रों में एक या अधिक डेंगू रोगी पाया जाए वहां डेंगू से प्रभावित पूरे ग्राम क्षेत्र एवं मोहल्ले में टीम भेजकर निरोधात्मक कार्रवाई करायी जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में कोविड संवेदीकरण, ज्वर पीड़ित व्यक्तियों, कोविड तथा क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों, नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों तथा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कोविड टीके की पहली खुराक न प्राप्त करने वाले व्यक्तियों के चिन्हीकरण तथा सूचीबद्ध किये जाने के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा। यह अभियान 07 से 16 सितंबर तक चलेगा। इस विशेष अभियान में गृह भ्रमण दलों के द्वारा कोविड तथा क्षय रोग के विषय में संवेदीकरण के साथ ज्वर पीड़ित व्यक्तियों, कोविड के लक्षण युक्त, क्षयरोग के लक्षण युक्त, नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चे तथा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कोविड टीके की पहली खुराक न प्राप्त करने वाले व्यक्तियों का चिन्हीकरण करके सूचीबद्ध किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रामक रोग से बचाव के लिए जनसामान्य को पीने का पानी उबालकर प्रयोग करने, डेंगू से बचाव की जानकारी जन सामान्य को विभिन्न संचार माध्यमों से देने, महाविद्यालयों एवं विद्यालयों की छतों पर जमे जल को नियमित रूप से साफ कराने, सभी लोगों, विशेषकर बच्चों को पूरी बाह की कमीज एवं फुल पैंट पहनने, घरों में मच्छर से बचने के लिए मच्छरदानी व जाली लगाने को कहा। साथ ही अस्पतालों में बेड की व्यवस्था कराते हुए मरीजों को यथाशीघ्र भर्ती कराने। 108 एम्बुलेंस का उपयोग करते हुए मरीजों को अस्पताल पहुंचाने तथा निर्देशों का प्राथमिकता के आधार पर कड़ाई से अनुपालन करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed