{"_id":"6130f5998ebc3e5f6b2e91f8","slug":"shravasti-news-srawasti-news-lko593761624","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में कुक्कुटों की मौत, पानी में फेंक फरार हुए पालनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में कुक्कुटों की मौत, पानी में फेंक फरार हुए पालनहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुनहा (श्रावस्ती)। थाना क्षेत्र मल्हीपुर के इंदवा मोहम्मदीपुर स्थित पुल के पास पानी में काफी संख्या में मुर्गियां मृत मिलीं। यह देख स्थानीय निवासियों के होश उड़ गए। इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र होने के कारण लोगों को गंभीर बीमारी का खतरा सताने लगा है। हालांकि सूचना के बावजूद कोई भी अधिकारी व कर्मचारी मामले की जांच करने नहीं पहुंचा।
ग्राम इंदवा मोहम्मदीपुर के पास विशालकाय जलाशय है। वहां बने पुल के पास गुरुवार को काफी संख्या में मृत मुर्गियां पानी में उतराती दिखीं जिन्हें कुछ कुत्ते नोच कर खा रहे थे। यह देख स्थानीय निवासियों के होश उड़ गए। लोगों का मानना है कि ये सभी मुर्गियां किसी गंभीर बीमारी से मरी हैं। इसकी जानकारी पुलिस व प्रशासन को न हो, इससे बचने के लिए इसे पालने वाले लोगों ने रात में जलाशय में फेंक दिया।
कुछ लोगों का मानना है कि मल्हीपुर थाना क्षेत्र नेपाल सीमा से सटा हुआ है। ऐसे में संभव है कि नेपाल के पक्षियों में बर्ड फ्लू जैसी कोई बीमारी फैली हो। जिसस संक्रमित होकर ये मुर्गियां भी मरी हों। ऐसे में स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराते हुए इसकी जांच कराने, मौत के कारणों का पता लगाने तथा मृत मुर्गियों को गड्ढा खुदवा कर उसमें दफन कराने की मांग की है। साथ ही इसे फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है। मौके पर न तो राजकीय पशुपालन विभाग की कोई टीम आई और न ही पशु चिकित्सकों की। इससे क्षेत्र वासियों में दहशत व्याप्त है।