फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti news

ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अधिसूचना जारी

Tue, 06 Jul 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
shravasti news
श्रावस्ती। क्षेत्र पंचायत अंतर्गत ब्लाक प्रमुख के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (प्रमुख क्षेत्र पंचायत) टीके शिबु ने बताया कि क्षेत्र पंचायत के पांचों विकाखंडों में निर्वाचन के लिए आठ जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम निर्देशन, 08 जुलाई को दोपहर तीन बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा, नौ जुलाई को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक उम्मीदवारी वापसी होगी। 10 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान कार्य तथा 10 जुलाई को दोपहर तीन बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी (प्रमुख क्षत्र पंचायत) ने बताया कि प्रमुख तथा उपप्रमुख के निर्वाचन के लिए नवनिर्वाचित क्षेत्र के लिए पंचायत सदस्यों की फोटोयुक्त सूची तैयार कर ली गई है। उधर, जिले में पांच ब्लाक वाले जिले के लिए तीन सीट सामान्य, एक सीट अनुसचित जाति व एक सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed