{"_id":"60e49a4e8ebc3e4ae9570b8a","slug":"shravasti-news-srawasti-news-lko58577618","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्ट कोविड के बाद भी फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए लें व्यायाम का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्ट कोविड के बाद भी फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए लें व्यायाम का सहारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। कोरोना संक्रमण से ठीक हो जाने के बाद भी पीड़ित को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। खास तौर पर पोस्ट कोविड के बाद फेफड़ों की मजबूती को व्यायाम करते रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक गाइड लाइन भी जारी की गयी है ताकि पोस्ट कोविड के बाद भी लोग पहले जैसा जीवन जी सके। यह जानकारी सीएमओ डा. एके भार्गव ने दी।
उन्होंने बताया कि फेफड़ों को मजबूत करने के लिए गहरी सांस लें । जिससे फेफड़े ऊपर से नीचे तक हवा से भर जाएं। सीधे खड़े होकर, बैठकर तथा दायें या बाएं करवट लेटकर, गहरी सांस लेनी चाहिए इससे फेफड़े में जमा बलगम निकल जाता है। इसके साथ ही नियमित रूप से प्राणायाम कर, गहरी सांस लेकर तेजी से हंसना चाहिए। इसके अलावा एक गिलास में पानी लें और एक छोटी पाइप डालें, नाक से कस के सांस खींचें, अब मुंह से सांस पाइप में छोड़ते हुए गिलास के पानी में बुलबुले बनाएं। नाक से सांस खींच कर ज्यादा से ज्यादा पानी में बुलबुले बनाएं, नाक से सांस खींचें और पांच तक गिनती गिनते हुए सांस को रोकें और उसके बाद मुंह से सांस को छोड़ दें।
इसे एक बार में10 से 12 बार करना चाहिए। उन्होंने बताया कि हाथों को फैलाते हुए सीने को फुलाकर नाक से सांस अन्दर खींचें, मुंह से साँस छोड़ें, सीने और हाथों को पहले की तरह छोड़ते हुए 10 से 15 बार यह करें। सांस लेने का अभ्यास करने के लिए 10 से 15 बार सीधे बैठकर नाक से कस कर सांस खींच कर मुंह से छोड़ते हुए 10 से 15 बार मुंह से सीटी की आवाज निकालते हुए सांस छोड़ने से भी फेफड़ा मजबूत होता है। इसके साथ ही नाक से कसकर सांस लेकर गुब्बारे को मुंह से सांस छोड़ते हुए फुलाने का अभ्यास भी काफी फायदेमंद होता है। साथ ही चेताया कि यदि व्यायाम करते समय चक्कर सा लगे, सांस लेने में तकलीफ हो, सीने में दर्द हो, त्वचा ठंडी हो जाये या पसीने से भर जाए तो व्यायाम करना बंद कर देना चाहिए।