फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti news

हल्की बरसात में ही गौतम नगर वार्ड में जलभराव की समस्या

Tue, 06 Jul 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
shravasti news
इकौना (श्रावस्ती) बरसाल के मौसम के दस्तक देते ही इकौना नगर पंचायत के गौतमनगर निवासियों को जल भराव की समस्या सताने लगी है। अगर समय रहते जलनिकासी का इंतजाम नही हुआ तो एक बार फिर वार्ड की लगभग एक हजार की आबादी लगभग 3 महीने तक परेशान रहेगी।
विज्ञापन

आदर्श नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त इकौना का महत्वपूर्ण वार्ड गौतमनगर लगभग दस साल से जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। इस जलभराव से वार्ड के सौ से अधिक परिवारों के साथ वार्ड में स्थित पीडब्ल्यूडी डाकबंगला, ब्लॉक परिसर, पशु अस्पताल, विद्युत उपकेंद्र, दूरसंचार भवन, थाना, सीओ कार्यालय, केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बीआरसी कार्यालय, कांशीराम आवास व एएनएम सेंटर सहित अन्य सरकारी कार्यालय भी प्रभावित हैं। बरसात के दिनों में पानी वार्ड में भरा रहने से लोगों का बाहर निकलना कठिन हो जाता है।
विज्ञापन

वार्ड के नई बस्ती निवासी महराजप्रकाश तिवारी ने बताया कि नगर पंचायत की उपेक्षा के चलते मोहल्ले सभी लोग 3-4 महीने नारकीय जीवन जीने को विवश है। इसी मोहल्ले के बृजेश द्विवेदी व शशि पांडेय ने कहा कि वार्ड के मुख्य रास्तों पर घुटनों से अधिक पानी भरा रहने से न केवल परेशानी उठानी पड़ती है। बल्कि तीन महीने तक बच्चों की पढ़ाई बाधित रहती है। वहीं, पुराना अस्पताल कॉलोनी निवासी शिवप्रसाद ने बताया कि इस कॉलोनी में तीन महीने तक जलभराव बना रहने से लोग हर साल संक्रामक बीमारियों का शिकार होते हैं। इसी कॉलोनी के डॉ. संग्राम गौतम व सम्राट सिंह ने कहा कि कहने को तो गौतमनगर वार्ड वीआईपी वार्ड, लेकिन जलभराव के कारण तीन महीने तक बीआरसी कार्यालय, प्राथमिक विद्यालय एएनएम सेंटर तक लोग आने से कतराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौतमनगर वार्ड नगर के अन्य भाग से काफी नीचा है। तथा डाक बंगले के पास निकासी रास्ते पर अवैध कब्जा हो गया है। ऐसे में मोहल्ले में जलभराव हो जाता है। जलभराव को लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने हर साल की तरह पम्पिंग सेट के माध्यम से पानी निकालने की तैयारी कर ली है।
- प्रेमनाथ, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed