फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti news

ज्येष्ठ माह के भंडारे में कई ब्राह्मणों ने थामा सपा का दामन

Wed, 23 Jun 2021 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
shravasti news
श्रावस्ती। विधानसभा चुनाव से पहले ही श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में जातीय गुणा गणित एक बार फिर नया संतुलन बना रही है। मंगलवार को ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल के कार्यक्रम में 150 ब्राह्मणों ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। इस दौरान नए कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण की। जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर भले ही जिले में स्थिति साफ न हो, लेकिन जिले में पंचायत चुनाव रिजल्ट को देखने के बाद न केवल समाजवादी पार्टी बल्कि आम लोगों में इसका प्रभाव पड़ा है। यही कारण है कि जहां अभी विधानसभा चुनाव होने में अभी आठ माह शेष हैं। इसके बावजूद जातीय समीकरण का संतुलन नया स्वरूप जिले में ले रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए बाकायदा समाजवादी पार्टी के नेताओं की ओर से अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत मंगलवार को भिनगा स्थित सपा पार्टी कार्यालय में आयोजित ज्येष्ठ माह के अंतिम भंडारे के दौरान हुई। श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र से 150 ब्राह्मणों ने भाजपा का दामन छोड़ कर वरिष्ठ सपा नेता अभिषेक कुमार मिश्रा की अगुवाई में पार्टी का दामन थाम लिया। ये वह लोग हैं जो विगत चुनाव में भाजपा से कंधे से कंधा मिला कर चल रहे थे, लेकिन मौजूदा नीतियों से परेशान होकर इन्होंने नए समीकरण की ओर इशारा किया है। इस परिवर्तन की शुरुआत पंचायत चुनाव से ही हो गई थी। जब जिले में 22 जिला पंचायत सदस्य वाले कमेटी में भाजपा समर्थन से मात्र चार सदस्य ही चुन कर आए। इस सदन में समाजवादी पार्टी सबसे ज्यादा आधार लेकर पहुंची है। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता अभिषेक कुमार मिश्रा मुन्ना भईया ने कहाकि जितने नए लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली है। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर सहित अन्य संपर्क नंबर भी दिया है। यह पहली बार हो रहा है कि आम लोगों बिना किसी प्रयास के ही सपा की ओर खिंचे चले आ रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि आम जनता भाजपा के नीतियों से कितना परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed