{"_id":"60b7d4b88ebc3e55570973f0","slug":"shravasti-news-srawasti-news-lko5807129157","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस और लोग मिले कोरोना संक्रमित, 20 हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस और लोग मिले कोरोना संक्रमित, 20 हुए स्वस्थ
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप अब धीरे धीरे कम होने लगा है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में सिर्फ दस नए कोरोना संक्रमित मिले जबकि 20 लोग स्वस्थ भी हुए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या का आंकड़ा बढ़कर 4431 पहुंच गया है। राहत की बात यह है कि मौजूदा समय जिले में सिर्फ 94 एक्टिव मामले हैं।
बुधवार आई रिपोर्ट में हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के भंगहा के सोहरवा में दो, जमुनी में एक, वर्गावर्गी में एक, सिरसिया के लोनियनपुरवा में तीन, सहियापुर में एक, इकौना के महदेइया में एक तथा भिनगा में एक लोग कोरोना संक्रमित मिला। वहीं होम क्वारंटीन में रह रहे 20 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मुकेश ने सभी से संक्रमण की रोकथाम को लेकर पहले की तरह ही पूरी सावधानी बरतने की अपील की है। इसके तहत सभी लोग सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग जरूर करें।
वहीं, कोरोना संक्रमण को जड़ से मिटाने के लिए एक जून से 18 से 44 आयु वर्ग के युवाओं को टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण के दूसरे दिन जिले के 455 युवाओं ने टीकाकरण कराया। जबकि इस दौरान 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 525 लोगों ने टीकाकरण कराया। यही स्थिति अभिभावक स्पेशल बूथ तथागत सभागार भिनगा व आर्यन सत्या पब्लिक स्कूल इकौना की भी रही। जहां प्रदेश में स्थाई व अस्थाई रूप से रहने वाले ऐसेे अभिभावक जिनके बच्चों की उम्र 12 वर्ष से कम है। उनके माता पिता का टीकाकरण किया गया।