फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti news

चार वर्ष बाद भी बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई पुलिया का नहीं हुआ निर्माण

Mon, 31 May 2021 03:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 03:06 AM IST
विज्ञापन
shravasti news
श्रावस्ती। कछार के गांवों के लिए राप्ती कभी जीवन दायनी तो कभी मुसीबत का सबब बनती रही है। जमुनहा के लक्ष्मनपुर सेमरहनिया गांव में चार वर्ष पूर्व बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पुलिया का अब तक निर्माण नहीं कराया गया। इससे आगामी बरसात व बाढ़ को लेकर ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ने लगी है।
विज्ञापन

राप्ती नदी जिले के हरिहरपुररानी, गिलौला, जमुनहा व इकौना विकास क्षेत्र के गांवों को विभाजित करती है। बरसात के दिनों में नदी के रौद्र रूप धारण कर लेने पर इसकी कछार में बसे करीब 144 गांव प्रभावित होते हैं। जहां राप्ती अपना तांडव मचाती है। बाढ़ की विभीषिका के थमने के बाद भी इन गांवों में राप्ती की तबाही के निशान मौजूद रह जाते हैं। ऐसा ही जमुनहा विकास क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मनपुर सेमरहनिया में देखा जा सकता है। जहां वर्ष 2017 में आई बाढ़ के दौरान मुख्य मार्ग पर बनी पुलिया बह गई थी। जिसकी चार वर्ष बाद भी मरम्मत नहीं हो सकी। इस मार्ग से होकर करीब चौदह गांवों में रहने वाले करीब पचास हजार लोगों का नियमित आना जाना रहता है। नासिरगंज जोगिया मुख्य मार्ग पर पुलिया निर्माण न होने से इस पर पड़ने वाले पोंदली, पोंदला, सेमरहनिया, लक्ष्मनपुर, जोगिया, सुखरामपुरवा, जमशेदपुर, धोबिहा, बाबूपुरवा, संगमपुरवा आदि गांव के ग्रामीणों को आठ किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। पुलिया न बनने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed