फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti news

लगातार कम हो रहे कोरोना के एक्टिव केस

Sun, 30 May 2021 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
shravasti news
श्रावस्ती। तराई में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप अब धीरे धीरे थमता दिखने लगा है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में मात्र दस लोग ही कोरोना संक्रमित मिले जबकि 106 संक्रमितों ने पूरी तरह स्वस्थ हो कर कोरोना को मात दी। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 158 रह गयी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार भी बताते हैं कि जिले में नए संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही है। शनिवार को आई रिपोर्ट में नए केस की संख्या सिर्फ दस रही जबकि 106 लोगों ने ठीक हो कर कोरोना को मात दी। जिले में अब तक 347684 लोगों की जांच कराई गई। इनमें से मिले 4394 कोरोना संक्रमितों में से 4204 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूद समय जिले में मात्र 158 लोग ही कोरोना संक्रमित हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एपी भार्गव ने बताया कि जिले में अब तक 4396 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके सापेक्ष 4204 लोग स्वस्थ हो चुके है। जिले में अब तक आरटीपीसीआर द्वारा 160905, एन्टीजेन टेस्ट किट द्वारा 185652 तथा ट्रूनाट मशीन द्वारा 347684 लोगों की जांच कराई जा चुकी हैं। एल 2 समर्पित चिकित्सालय भंगहा में 11 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में 397 तथा नगरीय क्षेत्रों में 37 निगरानी समितियों द्वारा घर घर जाकर सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed