फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti news

मच्छर अगरबत्ती से लगी आग, फटा सिलेंडर, एक की मौत

Wed, 05 May 2021 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
shravasti news
इकौना (श्रावस्ती)। विशुनापुर गांव में मंगलवार रात मच्छर अगरबत्ती से एक घर में आग लग गई। इस दौरान घर में रखा गैस सिलेंडर फटने से पड़ोस का घर भी धू धू कर जलने लगा। आग बुझाने पहुंचे ग्रामीण भी आग की चपेट में आ गए। इस दौरान महिला सहित नौ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। अस्पताल ले जाते समय इनमें से एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनापुर में मंगलवार रात मो. हुसैन के फूस के घर मे मच्छर भगाने को जलाई अगरबत्ती से आग लग गई। आग से बचने को घर के सभी लोग बाहर निकल कर मदद की गुहार लगाने लगे। चीख पुकार सुन पहुंचे ग्रामीण आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। इसी दौरान आग की चपेट में आने से घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया। इससे आग ने और विकराल रूप धारण कर पड़ोसी असद अली के घर को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

सिलेंडर फटने से भड़की आग से सलीमुन निशां (35) पत्नी अनवर अली, मोहम्मद नदीम (32) पुत्र नौशाद अली, जुग्गीलाल (55) पुत्र प्रतापनरायन, ननकू पुत्र मनीराम, आमिना (50) पत्नी नौशाद, गुलामरजा (25) पुत्र नौशाद, मोहम्मद कैफ (20) पुत्र नौशाद, सहजाद (19) पुत्र नौशाद व राजकिशोर (45) पुत्र तिलक राम गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची एंबूलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लाया गया। जहां चिकित्सकों ने राज किशोर को मृत घोषित कर बाकी घायलों को जिला अस्पताल बहराइच के लिए रिफर कर दिया। जहां सलीमून निशा व जुग्गीलाल तथा मोहम्मद कैफ की हालत गंभीर बनी है। आग की चपेट में आने से दोनों ही घरों में रखा कपड़ा बर्तन व अनाज सहित सारा सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed