फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti news

लॉकडाउन में तीसरे दिन भी नहीं दिखी सख्ती, टूटते रहे नियम

Tue, 04 May 2021 12:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
shravasti news
श्रावस्ती। कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए शुक्रवार रात से लागू वीकेंड कर्फ्यू के दौरान सख्ती नदारत दिखी। पुलिस प्रशासन की ढिलाई के चलते लोग बिना कारण सड़कों पर घूमते रहे। सब्जी व फुटकर समान की दुकानें भी खुलने से कोविड प्रोटोकाल दर किनार रहे।
विज्ञापन

जिम्मेदार अफसरों का कहना था कि पंचायत चुनाव की जारी मतगणना के चलते ही सोमवार को पुलिस ने नरम रूख दिखाया। मतगणना खत्म होने के बाद इसमें पूरी सख्ती दिखायी जाएगी। दोपहर बाद सख्त हुई पुलिस ने कई स्थानों पर वाहनों को जांच कर उन्हें सीज करते हुए जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण जिले के सभी गांव व नगर में फैल चुका है। लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। संक्रमण के इस प्रसार को देखते हुए ही जिले में वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया है। पंचायत चुनाव की मतगणना के कारण ब्लाक मुख्यालय सहित मार्ग पर लोगों की चहल पहल सोमवार को भी कायम दिखी। लोग अनावश्यक रूप से प्रत्याशियों के समर्थक होने की बात कह चहल कदमी करते नजर आए। पुलिस की तमाम सख्ती के बाद भी सोमवार को वीकेंड लाक डाउन पूरी तरह से बेअसर साबित होता दिखा। मतगणना के कारण प्रशासन भी कार्रवाई को लेकर नरमी बरतता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed