फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti news

मतगणना के दौरान गिलौला में कर्मचारियों ने किया हंगामा

Tue, 04 May 2021 12:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
shravasti news
श्रावस्ती। मतगणना को लेकर कई केंद्रों पर अव्यवस्था व लापरवाही बरतने की शिकायतें दूसरे दिन भी हावी रही। इसके चलते गिलौला में दोपहर तक मतगणना में लगे कार्मिकों को चाय नाश्ता न मिलने पर हंगामा भी हुआ। हंगामा कर रहे कर्मचारी चाय नाश्ता के साथ टेबिल पर स्टेशनरी भी न मिलने से नाराज थे। मतगणना कार्य में गिलौला के बाद सबसे अधिक अव्यवस्था सिरसिया में देखने को मिली। जहां दूसरे दिन दोपहर तक 86 ग्राम पंचायतों की तुलना में मात्र 23 की गणना पूरी हो सकी।
विज्ञापन

रविवार सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुई मतों की गिनती के दौरान मतगणना काफी सुस्त रफ्तार से हुई। एक एक ग्राम पंचायत की मतगणना में नौ से दस घंटे का समय लगा। सबसे ज्यादा खराब स्थिति सिरसिया विकास खंड स्थित मतगणना केंद्र पर रही। यहां रविवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना के बावजूद दूसरे दिन सोमवार शाम तीन बजे तक मात्र 23 ग्राम पंचायतों का ही निर्णय आ सका। जबकि इस विकास खंड में 86 ग्राम पंचायतें है। ऐसे में यहां सोमवार देर रात या फिर मंगलवार सुबह तक मतगणना कार्य पूरा हो पाने की उम्मीद जतायी जा रही है।
विज्ञापन

गिलौला विकास खंड में अव्यवस्था से परेशान मतगणना कार्मिकों ने कई बार हंगामा किया। नाराज कर्मचारियों का आरोप था कि दोपहर 11:30 बजे तक उन्हें मतगणना टेबल पर न तो चाय पानी मिला न ही नाश्ता। ऐसे में वह किस प्रकार से मतगणना कर पाएंगे। इतना ही नहीं मतगणना कार्य के दौरान मतपत्रों की गड्डी बनाने के लिए रबड़ बैंड आदि जरूरी स्टेशनरी सामग्री भी टेबल पर नहीं दी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के दूसरे दिन अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने विभिन्न बैरियर, चेकपोस्ट व यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी ब्लाक में चल रही मतगणना स्थल पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था जांचा। साथ ही मौजूद कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed