फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti news

अव्यवस्थाओं के बीच चलती रही मतगणना

Sun, 02 May 2021 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
shravasti news
श्रावस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतों की गणना रविवार को सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुई जो सोमवार सुबह तक जारी रह सकती है। रविवार देर रात तक करीब 42 प्रतिशत मतों की ही गणना पूरी हो सकी। प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद चढ़ते सूरज के साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल की अनदेखी भी शुरू हो गई। चाहे मतदान कार्मिक रहे हों अथवा प्रत्याशी व एजेंट सभी कोरोना प्रोटोकॉल की अनदेखी करते नजर आए। यही स्थिति उनके समर्थकों की भी रही जो झुंड के रूप में एक ही स्थान पर एकत्र दिखाई दिए।
विज्ञापन

रविवार सुबह आठ बजे से जिले के पांचों विकास खंडों में मतों की गणना प्रारंभ हुई। मतगणना स्थल के 200 मीटर के परिधि के अंदर बिना परिचय पत्र के प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहा। मतगणना कार्य में 1370 अधिकारी व कर्मचारी लगाए गए थे। इसके लिए 274 मतगणना दलों का हुआ गठन किया गया था। न्याय पंचायतवार अलग अलग टेबल लगाकर मतगणना शुरू कराई गई। शुरुआती दौर में तो मतगणना स्थलों पर सैनिटाइजेशन कराया गया। इसके बाद किसी को भी इसकी याद नहीं आई।
विज्ञापन

इतना ही नहीं पहले तो प्रत्याशी व उनके एजेंटों को दो गज की दूरी व मास्क जरूरी कर उसका अनुपालन कराया गया। लेकिन ज्यों ज्यों मतगणना आगे बढ़ती गई त्यों त्यों सामाजिक दूरी घटती गई। दोपहर बाद किसी भी न्याय पंचायतवार बनी टेबिल पर न तो सामाजिक दूरी का अनुपालन होता दिखा और न ही कोई भी एजेंट व प्रत्याशी सैनिटाइजर का प्रयोग करता दिखा। प्रेक्षक सहित अधिकारियों के आगमन पर कुछ देर के लिए भले ही कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन होता दिखा, लेकिन इस दौरान भी सामाजिक दूरी का अनुपालन नहीं हुआ। इतना ही नहीं प्रत्याशी व उनके एजेंट प्रतिद्वंद्वियों से एक-एक मत के लिए तकरार करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमुनहा में हो रहे मतगणना के दौरान मतदान कार्मिकों का आरोप था कि एसडीएम जेपी चौहान ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया है। मतगणना स्थल पर मतगणना के दौरान काफी भीड़ एकत्र हो गई थी। इस दौरान एसडीएम जेपी चौहान मतगणना स्थल पर माइक पर अनाउंस कर रहे थे। इसी बीच आरोप है कि उनके द्वारा वहां बैठे ग्राम पंचायत अधिकारियों से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें डांटा गया। साथ ही ग्राम पंचायत अधिकारियों से अनाउंस करने के लिए कहा गया। इससे ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश वर्मा, सुरेंद्र नाथ सहित कई अन्य कर्मचारी भड़क गए। काउंटर छोड़कर बीडीओ जितेंद्रनाथ दुबे के पास पहुंचकर सारी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे बीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी सहित अन्य को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed