फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shravasti is continuously climbing the ladder of success

Shravasti News: लगातार सफलता की सीढ़ी चढ़ रही श्रावस्ती

Sat, 21 Jun 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 21 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Shravasti is continuously climbing the ladder of success
डीएम अजय कुमार द्विवेदी। 
शांति स्वरूप पांडेय
विज्ञापन

श्रावस्ती। नेपाल सीमा से सटा श्रावस्ती कभी देश के अति पिछड़े जिलों में शामिल था। डीएम अजय कुमार द्विवेदी के प्रयास से न सिर्फ जिला लगातार सफलता की ओर अग्रसर है बल्कि देश व प्रदेश में पहले पायदान पर अपना स्थान बना चुका है। यही नहीं, डीएम के प्रयासों को प्रदेश का रोल मॉडल भी बनाने की तैयारी है।
प्रदेश के आठ अति पिछड़े जिलों में शामिल श्रावस्ती को आकांक्षात्मक जिले में शामिल किया गया है। वहीं देश के 471 आंकाक्षात्मक ब्लॉकों में जमुनहा भी शामिल है। नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में जमुनहा ब्लॉक को देश में प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन

एनीमिया मुक्त भारत अभियान में जिला लगातार प्रथम स्थान पर बना हुआ है। यही स्थिति पोषण मिशन के तहत संभव अभियान कार्यक्रम की भी है। कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें पोषण मुक्त बनाने के मामले में जिला लगातार पहले स्थान पर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान के तहत मॉडल ग्राम निर्माण में जिला प्रदेश में तृतीय स्थान पर है। सार्वजनिक भूमि से कब्जा हटवाने व बिना मान्यता संचालित मदरसों पर कार्रवाई करने के मामले में भी जिला देश व प्रदेश में पहले स्थान पर है।
यही स्थिति जन समस्याओं के निस्तारण, भूराजस्व वादों के निस्तारण की भी है। इसमें जिला प्रदेश में प्रथम पायदान पर है। सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जिला टॉप टेन जिलों की सूची में छठे स्थान पर है। (संवाद)


जिले में किया गया नया प्रयोग
डीएम की ओर से जिले में एक नया प्रयोग किया गया। उन्होंने जिले की सभी सार्वजनिक भूमि का चिह्नांकन कराकर वहां शिलापट्ट लगवाया। इस पर भूमि का प्रकार, रकबा, गाटा संख्या आदि अंकित कराया है। इसकी शासन स्तर पर सराहना की गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के तहत आपदा मित्रों को रोजगार मुहैया कराने के प्रयास की भी सराहना की गई है। जल्द ही इसे प्रदेश का रोल मॉडल बनाया जा सकता है।


इनमें है नंबर वन
अतिरिक्त ऊर्जा, ऊर्जा, कृषि, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, प्राथमिक शिक्षा, पशुधन टीकाकरण, महिला एवं बाल विकास, माध्यमिक शिक्षा प्रोजेक्ट अलंकरण, सड़क के अनुरक्षण, कन्या विवाह सहायता योजना, पारिवारिक लाभ योजना, वृद्धा पेंशन के आधार सीडिंग व ऋण वितरण वसूली आदि में जिला प्रदेश में प्रथम पायदान पर है।



लगातार की जा रही है मॉनिटरिंग
कुछ क्षेत्रों में अभी सुधार की आवश्यकता है। इसके लिए निरंतर प्रयास जारी है। उम्मीद है कि जिन मामलों में जिला दूसरे व तीसरे स्थान पर है, उसमें भी सुधार कर पहले स्थान पर लाया जाएगा। इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग करने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को प्रेरित किया जा रहा है।
-अजय कुमार द्विवेदी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed