फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shravasti: Five youths—including a young man—drown while bathing in a river; three bodies were swept away afte

Shravasti: नदी में नहाते समय युवक समेत पांच किशोर डूबे, तीन की जान बांस में फंसने से बची; दो पानी में बह गए

Thu, 07 May 2026 06:58 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 07 May 2026 06:58 PM IST
सार

श्रावस्ती में राप्ती नदी में नहाने गए पांच किशोर और युवक तेज धारा में बह गए। तीन लोगों की जान किसी तरह बच गई, जबकि दो किशोर लापता हो गए। घटना के बाद पुलिस और गोताखोर राहत अभियान में जुटे हैं। शादी वाले घर में हादसे के बाद मातम और चीख-पुकार का माहौल है।

विज्ञापन
Shravasti: Five youths—including a young man—drown while bathing in a river; three bodies were swept away afte
श्रावस्ती में तीन लोग बचे। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शादी को लेकर राप्ती नदी के भकला पुल पर लगने वाली सब्जी की दुकानों से सब्जी खरीदने आए चार किशोर व एक युवक बृहस्पतिवार की दोपहर नहाते समय राप्ती नदी में डूब गए।  एक युवक व दो किशोर की तो किसी तरह नदी से बाहर आ गए लेकिन दो किशोर नदी की लहरों में लापता हो गए। सूचना पर आई पुलिस गोताखोरों की मदद से लापता किशोरों की तलाश में जुटी है। खबर लिखे जाने तक उनका कुछ पता नहीं चल सका था।

विज्ञापन


गिलौला थाना के घोरमा परसिया कालोनी निवासी पप्पू जायसवाल के घर शादी कार्यक्रम है। जिसमें शामिल होने के लिए बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के मरौचा निवासी राहुल(16), प्रेम प्रकाश (16) व गोंडा जिले के करनैलगंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी विनय कुमार (22) आए थे। 
विज्ञापन




बृहस्पतिवार की दोपहर तीनों घोरमा परसिया गांव निवासी रिश्तेदार अभिषेक (15) व अवि(16) के साथ सब्जी खरीदने के लिए राप्ती नदी के भकला पुल स्थित सब्जी की दुकान आए थे। सब्जी खरीदने के दौरान पांचों ने राप्ती नदी में नहाने का मन बनाया और पुल से लगभग 100 मीटर दूर झुनझुनिया घाट पहुंच गए। नदी की धारा तेज होने से पांचों डूबने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल, अभिषेक व विनय तो किसी तरह बच गए लेकिन प्रेम प्रकाश व अवि नदी की तेज धारा में लापता हो गए। नदी से बाहर निकलने के बाद किशोरों ने परिजनों को घटना की सूचना दी तो घर में चीख-पुकार मच गया। सूचना पर सीओ भरत पासवान, कोतवाल भिनगा राज प्रकाश सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से किशोरों की तलाश शुरू करवाई है।

 

Shravasti: Five youths—including a young man—drown while bathing in a river; three bodies were swept away afte
ग्रामीणों की लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

बांस व किस्मत ने बचाई तीन की जान

नदी की धारा में बहने के दौरान अभिषेक व विनय कुमार नदी में कटान रोकने के लिए लगाए गए बांस में फंस कर रुक गए और मदद की गुहार लगाई। चीख सुन पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को नदी से बाहर निकाला। 

वहीं, राहुल नदी की धारा में बहते हुए लगभग 100 मीटर दूर नदी के किनारे पहुंच गया और बाहर निकल कर अपनी जान बचा ली। राहुल, अभिषेक व विनय की पानी पीने की वजह से हालात गंभीर देख उन्हें संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती करवाया गया है।

दो की तलाश स्थानीय गोताखोर कर रहे

सीओ भरत पासवान ने बताया कि पांच बच्चे नहाते समय नदी में डूब गए थे, जिनमें से तीन को बचा लिया गया है। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दो की तलाश स्थानीय गोताखोर कर रहे हैं। एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed