{"_id":"5d349acd8ebc3e6cd710da7b","slug":"shravasti-debate-controversy-idea-flow-today-srawasti-news-lko472041256","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में वाद विवाद प्रतियोगिता ‘विचार प्रवाह’ आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में वाद विवाद प्रतियोगिता ‘विचार प्रवाह’ आज
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्व. मुरारीलाल महेश्वरी स्मृति राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता ‘विचार प्रवाह’ का आयोजन 22 जुलाई को स्वर्गीय श्यामता प्रसाद महिला पीजी कॉलेज कटरा में 11 बजे से होगा। प्रतियोगिता में स्नातक व परास्नातक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को पंजीकरण कराना होगा। आयोजन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। विजेता छात्रों को मंडल और राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
यह होगा विषय
राजनीतिज्ञों के लिए आयु सीमा होनी ही चाहिए।
यह कर सकते प्रतिभाग
जिले के किसी भी महाविद्यालय में अध्ययनरत स्नातक व परास्नातक छात्र इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें महाविद्यालय की ओर से जारी परिचय पत्र अथवा प्रधानाचार्य की ओर से जारी संस्थागत छात्र होने के प्रमाण पत्र की प्रति देनी होगी।
यहां कराएं पंजीकरण
छात्र अपना पंजीकरण आयोजन स्थल स्वर्गीय श्यामता प्रसाद महिला पीजी कॉलेज कटरा में 22 जुलाई को सुबह 10 से 11 के मध्य करा सकेंगे। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल का फैसला ही अंतिम होगा।