{"_id":"6ad26637704524123c0cfeb9","slug":"shravasti-boys-dominate-in-divisional-kho-kho-shravasti-news-c-104-1-srv1004-123873-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: मंडलीय खो-खो में श्रावस्ती के बालकों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: मंडलीय खो-खो में श्रावस्ती के बालकों का दबदबा
Fri, 16 Oct 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
सीआरबी इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में खो-खो खेलते खिलाड़ी
श्रावस्ती। चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज कटरा में शुक्रवार को प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता हुई। इसमें श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच और गोंडा के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग के मुकाबलों में श्रावस्ती का दबदबा रहा।
मुख्य अतिथि सुनील कुमार चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खो-खो भारत का लोकप्रिय पारंपरिक खेल है। इससे शारीरिक फिटनेस के साथ टीमवर्क और रणनीति की सीख मिलती है।
प्रतियोगिता के 14 वर्षीय बालक वर्ग में बहराइच विजेता और श्रावस्ती उपविजेता रहा। 17 वर्षीय बालक वर्ग में श्रावस्ती विजेता और बहराइच उपविजेता बना। 19 वर्षीय बालक वर्ग में श्रावस्ती ने पहला और बलरामपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
बालिका वर्ग के 14 वर्षीय मुकाबले में श्रावस्ती विजेता और गोंडा उपविजेता रहा। 17 वर्षीय वर्ग में बहराइच विजेता और बलरामपुर उपविजेता बना। वहीं, 19 वर्षीय वर्ग में गोंडा विजेता और श्रावस्ती उपविजेता रहा।
प्रधानाचार्य पवन कुमार सिंह बौद्ध ने समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मंडलीय सचिव राकेश चंद्र पांडेय, जिला खेल सचिव आशीष कुमार, संतोष कुमार यादव, बहराइच के सचिव शत्रुघ्न शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।