{"_id":"610ec99d8ebc3e7b28458d58","slug":"shops-are-secretly-opening-in-weekend-lockdown-srawasti-news-lko590363961","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड लॉकडाउन में चोरी-छिपे खुल रहीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड लॉकडाउन में चोरी-छिपे खुल रहीं दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। तराई में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप पूरी तरह से थम चुका है। वहीं इसको रोकने के लिए लगाया गया वीकेंड लॉकडाउन अब भी जारी है। जिसका जिले में न तो अनुपालन कराया जा रहा है। और नही इसे हटाया ही जा रहा है। ऐसे में जहां दुकानदार आधा शटर खोल कर दुकानदारी कर रहे हैं। वहीं वाहनों पर भी यात्रियों को बैठाकर लाया व ले जाया जा रहा है। चौराहों पर तैनात पुलिस सब कुछ देखकर भी अंजान बनी हुई है।
जिले में शनिवार व रविवार का वीकेंड लॉकडाउन जारी है। जिसका कहीं भी असर देखने को नहीं मिल रहा है। मुख्यालय भिनगा व इकौना नगर सहित जिले के अन्य कस्बों व बाजारों में जहां दुकानदार चोरी छिपे व्यापार कर रहे हैं। वहीं बाजारों में ग्राहकों की भीड़ भी देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं नगरीय क्षेत्र में आने जाने वालों की भीड़ को देखते हुए छोटे वाहन चालक क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाकर सामान्य दिनों की भांति फर्राटे भरते देखे जा रहे हैं। इतना ही नहीं गांव की गलियों सहित नगर के मुख्य मार्ग पर भी अनावश्यक रूप से लोग चहलकदमी करते देखे जा रहे हैं।
देखा जाए तो जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या नग्ण्य है। जिले को कोरोना मुक्त मुक्त घोषित कर शासन द्वारा जिले को सम्मनित भी किया जा चुका है। इसके बावजूद न तो जिला प्रशासन की ओर से वीकेंड लॉकडाऊन हटाया जा रहा है। और नही इसका कड़ाई से अनुपालन ही कराया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा भले ही लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल के अनुपालन की अपील की जा रही हो। लेकिन लोग न तो मास्क लगाते दिख रहे हैं और नहीं सामाजिक दूरी का अनुपालन करते ही। इतना ही नहीं वीकेंड लॉकडाउन में भी दुकानदार बिना ग्लव्स व सैनिटाइजर चोरी छिपे दुकानदारी करते देखे जा रहे हैं। इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे बताते हैं कि वीकेंड लॉकडाउन व कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। जो भी नियम तोड़ते मिला उस पर कार्रवाई भी होगी।