फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shikshamitras demonstrated and submitted memorandum to the MP

Shravasti News: शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन कर सांसद को सौंपा ज्ञापन

Sun, 03 Sep 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 03 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Shikshamitras demonstrated and submitted memorandum to the MP
कटरा (श्रावस्ती)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले शिक्षामित्रों ने रविवार इकौना में प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षामित्रों ने अपनी मांग को लेकर सांसद को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


सांसद राम शिरोमणि वर्मा को सौंपे ज्ञापन में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष निर्मला शुक्ला ने कहा कि नियमावली में संशोधन कर शिक्षामित्रों की योग्यता पूरी कराकर उनका पुन: समायोजन नियमित किया जाए। समायोजन प्रक्रिया पूरी होने तक हमें 12 माह 62 वर्ष की सेवा सुरक्षित करते हुए सम्मानजनक मानदेय दिया जाए। नई शिक्षा नीति में शिक्षामित्रों को सम्मिलित कर हमारा भविष्य सुरक्षित किया जाए। मृतक शिक्षामित्रों के आश्रितों को जीविकोपार्जन के लिए अहेतुक सहायता दी जाए।
विज्ञापन

टीईटी पास शिक्षामित्रों को नियमों में शिथिलता बरतते हुए सहायक अध्यापक पद पर नियमित की जाए। साथ ही मूल विद्यालय में वापसी से वंचित शिक्षामित्र को एक बार पुन: अवसर देने समेत अन्य मांगें रखीं। इस दौरान हीतेंद्र पांडे, अंजू देवी, मधु श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र, राकेश राव, शंकर शरण शुक्ला, लक्ष्मीराम वर्मा, अनंतराम तिवारी, अशोक कुमार राव, शिवकुमार शुक्ला आदि शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed