{"_id":"5e5aa6b38ebc3ef403731d31","slug":"shallow-road-obstructing-the-development-of-terai-villages-srawasti-news-lko511331615","type":"story","status":"publish","title_hn":"तराई के गांवों के विकास में बाधक जर्जर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तराई के गांवों के विकास में बाधक जर्जर मार्ग
विज्ञापन
सोनवा स्टोर से भेसरी गांव तक जमुनहा बहराइच मार्ग।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। भारत नेपाल सीमा से सटे तराई व राप्ती की कछार में बसे गांवों के विकास में जर्जर मार्ग बाधक बने हुए हैं। टूटी पुलिया, गड्ढा युक्त मार्ग क्षेत्र की तरक्की की राह रोक रहे हैं। मुख्य व संपर्क मार्गों की बदहाली देख लोग यहां आना भी किसी सजा से कम नहीं मानते। सीमा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के बाद भी न तो इन मार्गों को गड्ढा मुक्त बनाया जा सका, और न ही अपना मूल रूप खो रहे इन मार्गों की मरम्मत ही कराई जा रही है।
देखा जाए तो यह मार्ग नेपाल सहित पड़ोसी जिला बहराइच सहित उसके रिसिया, नवाबगंज व नानपारा क्षेत्र को एक दूसरे से जोड़ते है। अमर उजाला की टीम ने नेपाल सीमा से सटे जमुनहा तहसील क्षेत्र के मुख्य व संपर्क मार्गों का मुआयना किया तो सच्चाई उजागर हुई। वहीं इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी बजट का अभाव बता कर अपनी जिम्मेदारी से मुक्ति ले रहे हैं।
मार्ग बने नाला, कहां जाएं लोग
जमुनहा के मिर्जापुर चौराहा से बहराइच के रिसिया बाजार को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह से जर्जर है। मार्ग पर बने गड्ढे व उस पर जलभराव देख वाहन चालक इस ओर जाने से कतराते हैं। जबकि देखा जाए तो इस मार्ग पर बहराइच व श्रावस्ती जिले के करीब 45 गांव जुड़े हुए हैं। मार्ग जर्जर होने के कारण इस पर छोटे वाहनों का संचालन कम होता है। जिससे लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है। वहीं मार्ग पर गुजरने वाले बड़े वाहन अक्सर फंसते रहते हैं। जिससे दोबारा चालक आने की हिम्मत नहीं जुटा पाते।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बदहाल
भिनगा बहराइच फोरलेन को जमुनहा बहराइच मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला यह मार्ग खस्ताहाल है। सोनवा स्टोर से भेसरी गांव तक मार्ग जर्जर होने के कारण लोग इस मार्ग से आवागमन से कतरा रहे हैं। जरा सी चूक होने पर लोग दुर्घटना का शिकार भी हो रहे हैं। जबकि देखा जाए तो जिले के सीमावर्ती गांव को मुख्यालय से जोड़ने में इस मार्ग का विशेष महत्व है। शासन के तमाम निर्देश के बाद भी इस मार्ग को न तो गड्ढा मुक्त बनाया जा सका, और न ही इसकी मरम्मत कराई जा रही है। इससे लोगों में नाराजगी भी है।
बड़े पुरुष की मजार जाने वाला मार्ग भी जर्जर
सोनवा थाना क्षेत्र के दिकौली मोड़ से तुलसीपुर जाने वाला यह मार्ग भी बदहाल है। प्रमुख बाजार तुलसीपुर के साथ ही यह मार्ग थाना और मुख्यालय भिनगा से भी सीधा जुड़ा है। इसी मार्ग पर दिकौली स्थित बड़े पुरुष की मजार भी स्थित है। जहां जेठ माह में एक माह का मेला लगता है। जिसमें लाखों की संख्या में आने वाले जायरीन दिकौली पहुंच कर माथा टेकते हैं। आस्था की दृष्टि से यह मार्ग जिले का सबसे महत्वपूर्ण व व्यस्त मार्ग है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश के बाद भी इस मार्ग की दशा में कोई सुधार नहीं हुआ।
इन मार्गों का भी हाल नहीं ठीक
जमुनहा क्षेत्र को मुख्यालय भिनगा से जोड़ने वाला जमुनहा कानीबोझी परसा मार्ग, बैरियर चौराहा मधवापुर भंगहा मार्ग, मल्हीपुर बाबा गंज मार्ग, बदला चिचड़ी चौराहा मार्ग, सिरसिया क्षेत्र का राजपुर मोड़ अंटा तिराहा मार्ग, लक्ष्मनपुर बेचईपुरवा मार्ग, लक्ष्मनपुर भिनगा मार्ग, गुलरा बरगदहा सिरसिया मार्ग, गुलरा बदलपुर मार्ग, भिनगा सेमरी मार्ग, खरगौरा सेमरी मार्ग, सेमरी तरहर मार्ग, सेमरी नव्वा नेवादा मार्ग, अमवा मार्ग, सिसवा भंगहा मार्ग, तिलकपुर बनघुसरा मोड़ मार्ग, कटरा सेमगढ़ा मार्ग, कटरा खरगूपुर मार्ग, इकौना विशेश्वर गंज मार्ग सहित अन्य मुख्य व संपर्क मार्ग खस्ताहाल है। जबकि इन सभी मार्गों को क्षेत्र का प्रमुख मार्ग माना जाता है।
समीक्षा बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई व इंडोनेपाल को जर्र्जर मार्गों की सूची उपलब्ध कराने व उनकी मरम्मत कराने के लिए स्टीमेट तैयार कर शासन को भेजने के लिए कई बार निर्देशित किया जा चुका है। इस बार होने वाली समीक्षा बैठक में इन सभी मार्गों की रिपोर्ट तलब की जा रही है। जिसे डीएम के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। बजट मिलने के बाद कार्य कराया जाएगा। - अवनीश राय, मुख्य विकास अधिकारी