{"_id":"6249e2e7d4737a5d711c7d3a","slug":"shakti-mobile-team-formed-sp-left-srawasti-news-lko624450159","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्ति मोबाइल टीम गठित, एसपी ने किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक्ति मोबाइल टीम गठित, एसपी ने किया रवाना
विज्ञापन
मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत करते एसपी
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले में महिला सुरक्षा बढ़ाने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्र में नौ शक्ति मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। जिसे महिला थाना परिसर से एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने कहा कि महिला सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत सभी थानों में शक्ति मोबाइल टीम का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में एक प्रधान आरक्षी, एक आरक्षी व दो महिला आरक्षी तैनात किए गए हैं।
इन सभी टीमों का दायित्व होगा कि वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए क्षेत्र के स्कूलों, कालेजों, बाजारों, शापिंग माल व भीड़ वाले स्थानों पर छेड़छाड़, महिला उत्पीड़न की घटना पर अंकुश लगाने में प्रभावी कार्य करें। इसके साथ ही आम जनता, महिलाओं, बच्चों एवं विद्यालयों से संवाद तथा समन्वय स्थापित कर महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण का संदेश देें। जिससे कि आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े और सहज रूप से बिना किसी भय अथवा दबाव के वह अपनी समस्या व शिकायत दर्ज करा सके। आम जनमानस में महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अपने सुझाव व ऐसी जगह जहां महिलाओं, बच्चों के साथ छेड़छाड़ आदि की समस्या व शिकायत रहती है।
उसका विवरण पुलिस अधीक्षक के सोशल मीडिया सेल के मोबाइल नंबर 7839866486 पर भेज सकते हैं। शिकायत करने वालों की पहचान गुप्त रखी जायेगी। साथ ही शिकायतों का पूर्ण निस्तारण कराया जायेगा। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी, क्षेत्राधिकारी नगर अतुल कुमार चौबे, क्षेत्राधिकारी (प्रशिक्षु) डॉ. देवेंद्र कुमार, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, पेशकार पुलिस अधीक्षक उप निरीक्षक अजय कुमार, पीआरओ पुलिस अधीक्षक उप निरीक्षक जय प्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।