फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shadow fog, melting persists till ten in the morning

सुबह दस बजे तक छाया कोहरा, गलन बरकरार

Fri, 01 Jan 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Shadow fog, melting persists till ten in the morning
सुबह11 बजे तक छाई रही धुंध व अलाव तापते लोग - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। तराई में ठंड का प्रकोप जारी है। गुरुवार शाम से शुरू हुआ घना कोहरा शुक्रवार सुबह तक जारी रहा। इसके साथ ही पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर यहां भी दिखा। सर्द बर्फीली हवा से ठिठुरन बरकरार रही। हालांकि दोपहर बाद निकली धूप ने लोगों को मामूली राहत दिलाई। लगातार पड़ रही ठंड से जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त रहा।
विज्ञापन

जिले में कोहरे का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शाम पांच बजे से सुबह दस बजे तक पड़ रहे कोहरे से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दोपहर बाद निकला सूरज भी सर्द बर्फीली हवा के कारण लोगों को कोई खास राहत नहीं दिला सका। वहीं सुबह शाम पड़ रही ठंड से इंसान ही मवेशियों को भी ठंड से कंपकंपाते देखा जा रहा है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बर्फ बारी से ठिठुरन लगातार बढ़ती ही जा रही है। करीब छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को धूप निकलने के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली। शुक्रवार को तापमान न्यूनतम चार व अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस मापा गया। फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. एमबी सिंह बताते हैं कि अभी ठंड का कहर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed