फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Seven people including policeman were found infected

पुलिसकर्मी समेत सात लोग मिले संक्रमित

Thu, 17 Sep 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Seven people including policeman were found infected
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में एक पुलिस कर्मी सहित सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं संक्रमितों के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ ही 10 लोग स्वस्थ होकर घर लौट आए।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। प्रशासन की तमाम सख्ती के बावजूद लोग अब भी इसके प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं। गुरुवार आई रिपोर्ट में सात और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें गिलौला थाने में तैनात एक पुलिस कर्मी सहित क्षेत्र के प्रेम नगर में एक, हड़िल्ला में दो, इकौना के मनिकौरा में एक तथा हरिहरपुररानी के खरगौरा मोड़ निवासी दो लोग कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

इन सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं संक्रमित व्यक्ति के आसपास के 200 मीटर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ ही 10 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें हरिहरपुररानी के भयापुरवा में एक, इकौना के कबीर नगर में एक, महावीर नगर में एक, सिरसिया बाजार में तीन गिलौला के विजयपुर सिसवा में दो, रामपुर पैड़ा में एक तथा जमुनहा बाजार निवासी एक व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर जिले में अब तक 30006 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 27377 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। इनमें 839 लोग संक्रमित मिले। जबकि 13 लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले में अब तक कुल 188 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं, जिनमें 41 जोन अब भी सक्रिय हैं।

सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि कोरोना का कोई स्थायी इलाज नहीं है। एहतियात बरत कर ही इसके संक्रमण से बचा जा सकता है। ऐसे में जिलेवासियों से अपील है कि वह कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed