फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Seven houses' happiness ashes due to fire in Sirsia

सिरसिया में आग लगने से सात घरों की खुशियां राख

Sun, 20 Feb 2022 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Seven houses' happiness ashes due to fire in Sirsia
सिरसिया के दुर्गापुर में लगी आग के बाद जला सामान - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर में शनिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से सात घर जल कर राख हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे जोखवा चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के सहयोग से आग को काबू कराया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर निवासी लाल बहादुर पुत्र स्वामी दयाल के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक परिवारीजन कुछ समझ पाते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग की लपटों ने पड़ोसी अरुण कुमार, दिनेश कुमार, गंगा राम, भगवान दीन, मोती लाल सहित एक अन्य का घर जल कर राख हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना जोखवा बाजार चौकी प्रभारी राज किशोर वर्मा को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के सहयोग से आग को काबू कराया। इस दौरान सभी के घरों में रखा कपड़ा, बर्तन, अनाज सहित नगदी व अन्य सामान जल कर राख हो गया। अग्निकांड में करीब पांच लाख रुपये के संपत्ति के क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed