{"_id":"5e5bf1248ebc3ec54f0be6e6","slug":"settle-timely-discussions-srawasti-news-lko511498667","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर विवेचनाओं का करें निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर विवेचनाओं का करें निपटारा
विज्ञापन
समीक्षा बैठक करते एएसपी।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले के थानों का लगातार एएसपी की ओर से औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान उनकी ओर से अपराध सहित लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की जा रही है। खामियां मिलने पर जिम्मेदारों से स्पष्टीकरण भी तलब किया जा रहा है। इसके बावजूद पुलिस की कार्य प्रणाली में बदलाव होता नहीं दिख रहा है। ऐसा ही कुछ शनिवार शाम महिला थाने में देखने को मिला जहां समीक्षा के दौरान 26 विवेचनाएं लंबित मिली।
एएसपी बीसी दुबे ने शनिवार देर शाम महिला थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। जहां उन्हें परिसर के आसपास घास व झाड़ियां देखने को मिलीं। वहीं परिसर की भूमि भी ऊंची नीची दिखी। इस पर उन्होंने थाना प्रभारी को परिसर की सफाई व भूमि को समतल कराने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने थाने में लंबित विवेचना की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान उन्हें थाना स्तर पर 26 विवेचनाएं लंबित मिली। इनमें से 21 विवेचनाएं न्यायालय स्थित मेडिएशन सेंटर में लंबित मिली। पांच विवेचनाएं थाने के विवेचकों के पास लंबित मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए एएसपी ने प्रभारी निरीक्षक सहित सभी उपनिरीक्षकों को लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने व महिला उत्पीड़न के प्रकरणों के प्रति संवेदनशील रहने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक सहित सभी उप निरीक्षक व महिला आरक्षी मौजूद रहीं।