फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Server issues causing trouble; farmers in distress over fertilizer.

Shravasti News: सर्वर दे रहा धोखा, खाद के लिए किसान बेहाल

Thu, 23 Jul 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 23 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Server issues causing trouble; farmers in distress over fertilizer.
सहकारी समिति
श्रावस्ती। बारिश के बाद जिले में खरीफ सीजन की मुख्य फसल धान की रोपाई तेज हो गई है। जिले के अधिकांश किसानों ने धान की रोपाई कर दी है और अब उन्हें खाद की जरूरत है। वहीं, बारिश के बाद गन्ने की खेती करने वाले किसानों को भी खाद की सख्त जरूरत है। इसके लिए किसान सहकारी समितियों का रुख कर रहे हैं, लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लग रही है। बुधवार को दिन भर ई पॉस मशीन का सर्वर न होने से अधिकांश समितियों पर खाद का वितरण नहीं किया गया। किसानों को दिन भर समिति पर लाइन लगाने के बाद खाली हाथ लौटना पड़ा। कुछ समितियों पर ताला लटकता भी दिखा।
विज्ञापन


सीन- 01
बंद नजर आई समिति

गिलौला विकासखंड के चंदरखा बुजुर्ग स्थित बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) पर दोपहर दो बजे ताला लटका मिला। इसके चलते किसानों को दिनभर खाद के लिए भटकते देखा गया। खाद लेने पहुंचे किसान वीरेन्द्र कुमार और सतीश कुमार ने बताया कि इस केंद्र पर अधिकतर ताला लगा रहता है।इसके लिए दूसरी समितियों का चक्कर काटना हमारी मजबूरी है।
विज्ञापन


सीन- 02
सर्वर के चलते दिनभर भटके किसान

गिलौला विकासखंड के गुजरवारा स्थित बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पड़ताल में खुली मिली लेकिन सर्वर ठप रहने के कारण खाद का वितरण नहीं हो सका। किसानों को समिति पर खाद के लिए आते व खाली हाथ जाते देखा गया। समिति के प्रभारी पंकज पाठक ने बताया कि मशीन में सर्वर की समस्या के कारण खाद वितरण फिलहाल बंद है। सर्वर चालू होते ही किसानों को खाद का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीन- 03
घंटों लगाई लाइन फिर भी लौटे खाली हाथ

हरदत्तनगर गिरंट स्थित बी पैक्स समिति पर बुधवार को किसानों की भारी भीड़ देखने को मिली। एक बोरी खाद के लिए किसान तेज धूप में घंटों लाइन में लगे रहे, लेकिन सर्वर ठप रहने से किसानों को खाद नहीं मिली और उन्हें खाली हाथ वापस जाना पड़ा। सचिव आनंद सिंह ने बताया कि दो दिन से सर्वर नहीं चल रहा है और खाद का वितरण बंद है। उन्होंने बताया कि 1000 बोरी यूरिया आई थी, जिसमें से 400 बोरी का वितरण कर दिया गया है। सचिव ने बताया कि किसी भी गोदाम पर मशीन का सर्वर नहीं चल रहा है। ऐसे में कहीं भी खाद का वितरण नहीं हो रहा है।


सीन- 04
नेटवर्क न चलने से तीन समितियों पर नहीं बंटी खाद

साधन सहकारी समिति विशुनापुर पड़वलिया में भी सर्वर की समस्या के चलते खाद का वितरण बंद रहा। सचिव अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सर्वर न चलने वितरण नहीं किया जा रहा है। वहीं, साधन सहकारी समिति वीरपुर के सचिव रामानंद यादव ने बताया कि जलभराव होने के कारण खाद का ट्रक उतर नहीं पाया है। पानी कम होते ही समिति पर खाद आ जाएगी। साधन सहकारी समिति सिरसिया में भी खाद वितरण होता नहीं मिला। सचिव ने बताया कि 500 बोरी यूरिया आई थी, जिसमें 100 का वितरण हो चुका है। सर्वर आते ही वितरण शुरू किया जाएगा।

सहकारी समिति

सहकारी समिति

सहकारी समिति

सहकारी समिति

सहकारी समिति

सहकारी समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed