{"_id":"647f7ae1fa9bc80552066b52","slug":"self-defense-tricks-taught-in-mission-shakti-srawasti-news-c-13-1-275413-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: मिशन शक्ति में सिखाए आत्मरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: मिशन शक्ति में सिखाए आत्मरक्षा के गुर
Tue, 06 Jun 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर बताए। साथ ही सभी को शासन स्तर पर संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। मंगलवार को ओरी पुरवा में महिला आरक्षी अर्जिता यादव व संज्ञा भारती ने महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के बारे में भी जागरूक किया। जबकि सोनी देवी ने हेल्पलाइन नंबर वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चिकित्सा सहायता के लिए 108, पुलिस कंट्रोल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि के बारे में जानकारी दिया।
एसपी ने सुनी पीड़ितों की परेशानी
श्रावस्ती। पुलिस कार्यालय स्थित कक्ष में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने जनता दर्शन में आए फरियादियों की परेशानी व शिकायतों को सुना। इस दौरान 45 फरियादियों ने एसपी को अपना प्रार्थना पत्र देकर समस्या के निस्तारण की गुहार लगाई। एसपी ने संबंधित थाना व चौकी प्रभारियों को दर्ज शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को निर्देशित किया।
दूसरी तरफ जिला पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में दस लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही वाहन जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 41 वाहनों का ई-चालान कर 51,500 रुपये शमन राशि भी वसूली। भिनगा कोतवाली पुलिस ने मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नगईपुरवा निवासी अगई यादव को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। संवाद