{"_id":"696e7fe28cfee87c700a0564","slug":"sdm-inspected-the-disputed-land-shravasti-news-c-104-1-srv1004-117381-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: एसडीएम ने विवादित भूमि का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: एसडीएम ने विवादित भूमि का किया निरीक्षण
Tue, 20 Jan 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
विवादित भूमि के निरीक्षण के दौरान पूछताछ करते एसडीएम व सीओ। - स्रोत: ग्रामीण
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के ग्राम बेलहरी में बने मजार का सोमवार को एसडीएम भिनगा व सीओ ने निरीक्षण किया। साथ ही राजस्व टीम को भूमि की पैमाइश करने का निर्देश दिया है, जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके।
ग्राम बेलहरी निवासी संतराम ने रविवार को सिरसिया पुलिस को पत्र देकर बताया कि उसकी भूमि पर अवैध तरीके से मजार के निर्माण की शिकायत की थी। मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज व सीओ सतीश शर्मा ने पुलिस व राजस्व टीम के साथ पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया।
एसडीएम ने बताया कि किसी दूसरे की भूमि पर निर्माण कराना अपराध है, बिना अनुमति किसी धार्मिक स्थल का निर्माण नहीं कराना चाहिए। भूमि की पैमाइश के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय सहित अन्य मौजूद रहे।