फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sardar Patel threads India into the thread of unity

सरदार पटेल ने भारत को एकता के सूत्र में पिरोया

Sat, 31 Oct 2020 09:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
Sardar Patel threads India into the thread of unity
श्रावस्ती। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती शनिवार को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान कलेक्ट्रेट में डीएम, पुलिस कार्यालय में एसपी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। विद्यालयों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत को एकता के सूत्र में पिरोया था।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर डीएम टीके शिबु, पुलिस कार्यालय में एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने मातहतों को एकता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही जिले के अन्य सरकारी कार्यालयों में विभागाध्यक्षों ने व थानों तथा पुलिस चौकियों में प्रभारियों ने मातहतों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

वहीं भिनगा के दहाना तिराहा पर पूर्व सांसद दद्दन मिश्र व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कैराती के नेतृत्व में भाजपाइयों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय भिनगा में जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव के नेतृत्व में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष जीतेंद्र यादव व पूर्व विधायक इंद्राणी वर्मा सहित काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकौना के जगतजीत इंटर कॉलेज में भी जयंती समारोह आयोजित हुआ। इसकी शुरूआत प्रधानाचार्य डॉ. भूदेश्वर पांडेय ने पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने भारत को एकता के सूत्र में पिरोया था। वह आज भी लाखों युवाओं को प्रेरणा श्रोत हैं। चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कालेज कटरा में प्रधानाचार्य मुन्ना लाल यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस दौरान 51 यूपी एनसीसी बटालियन बलरामपुर के शिक्षक राजेश कुमार यादव ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। वहीं कटरा के स्वर्गीय श्यामता प्रसाद चौधरी महिला महाविद्यालय में प्राचार्य सिम्मी तिवारी ने छात्राओं को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई।

उधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला इकाई ने सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान एबीवीपी छात्रों ने भिनगा के दहाना तिराहा स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जिला संयोजक देवेश मिश्र ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन भारत में एक आदर्श के रूप में देखा जाता रहा है। जिन्होंने राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर आजादी के बाद सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में बांधकर एक राष्ट्र श्रेष्ट राष्ट्र की परिकल्पना को साकार किया। इसके बाद एबीवीपी छात्रों ने पानी टंकी तिराहा पहुंच कर महर्षि बाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed