फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sangeeta in Inter, Abhishek and Vinay district topper in high school

इंटर में संगीता तो हाईस्कूल में अभिषेक व विनय जिला टॉपर

Sat, 18 Jun 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Sangeeta in Inter, Abhishek and Vinay district topper in high school
चौधरी महाजन लाल गौरव पब्लिक इंटर कॉलेज वीरगंज के हाई स्कूल की छात्रा सौम्य गुप्ता ने 88.57 अंक प्राप? - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले का प्रदर्शन शानदार रहा। वहीं हाईस्कूल में उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 80.83 रहा। वहीं इंटरमीडिएट में पास परीक्षार्थियों का प्रतिशत 82.63 रहा। इस दौरान जिले के इंटरमीडिएट में राम लौटन महेश दत्त इंटर कॉलेज की छात्रा संगीता 88.60 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉपर बनी। जबकि हाईस्कूल में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के अभिषेक गुप्ता व विनय मौर्या 92.83 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से जिला टॉपर बने। यह दोनों छात्र एक ही विद्यालय के हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल टॉप टेन में इस बार जिले में चौदह छात्रों ने अपना स्थान बनाया है। इसमें से प्रथम स्थान पर स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के दो छात्र हैं। दोनों छात्रों का अंक एक समान है। जबकि चौथे स्थान पर नेहरू स्मारक व एसपी के शुक्ल इंटर कॉलेज के छात्र संयुक्त रूप से हैं। इसी प्रकार आठवें स्थान पर एसपीके आदर्श इंटर कॉलेज सिरसिया व चौधरी महाजन लाल गौरव इंटर कॉलेज के छात्र संयुक्त रूप से रहे।
विज्ञापन

नवें स्थान पर भी जीआईसी गोपालपुर व एसपी रंजीत सिंह इंटर कॉलेज के छात्र रहे। ऐसे ही इंटरमीडिएट में चौथे व पांचवें स्थान पर संयुक्त रूप से दो-दो छात्र रहे। जबकि नौवें स्थान पर चार छात्र एक साथ मेरिट में अपना स्थान बनाने में सफल हुए। दसवें स्थान पर भी संयुक्त रूप से दो छात्र मेरिट में स्थान पाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

37 परीक्षा केंद्रों पर 17657 परीक्षार्थियों ने दी थी परीक्षा
जिले में कुल 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें 17657 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें हाईस्कूल में कुल 10,200 परीक्षार्थी थे। जिसमें से 8,802 छात्र परीक्षा में सम्मलित हुए। इनमें से 7115 छात्र उत्तीर्ण हुए। जिले में हाईस्कूल का रिजल्ट 80.83 प्रतिशत ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed