फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sandeep and Vimlesh top 11 in recruitment, training

रिकू्रट आरक्षी प्रशिक्षण में संदीप व विमलेश सहित 11 रहे अव्वल

Fri, 28 May 2021 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Sandeep and Vimlesh top 11 in recruitment, training
श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइंस भिनगा में 149 रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण चल रहा था। प्रशिक्षण संपन्न होने के बाद शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद एसपी ने परेड की सलामी ली। इस दौरान इनडोर व आउटडोर प्रशिक्षण में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर संदीप व विमलेश सहित 11 रिक्रूट आरक्षी अव्वल रहे।
विज्ञापन

रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में 149 रिक्रूट आरक्षियों को प्रशिक्षण दिलाया जा रहा था। जिनका प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। ऐसे में प्रशिक्षण संपन्न होने के बाद शुक्रवार को पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस लाइन सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मौजूद 149 रिक्रूट आरक्षियों को पूरी निष्ठा व इमानदारी के साथ कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर एसपी ने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद आप सभी पुलिस परिवार में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में अब आपकी यह जिम्मेदारी बनती है कि पूरी इमानदारी के साथ बिना किसी भेदभाव के पीड़ितों की मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उन्हें न्याय दिलाने में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। आज से आपके कंधों पर पीड़ित व मजलूमों सहित महिलाओं व बच्चियों के सुरक्षा की जिम्मेदारी आ गई है। हमें पूरा विश्वास है कि आप अपने कर्तव्यों का पूरी इमानदारी से निर्वहन करते हुए जनता के बीच पुलिस की अच्छी छवि बनाने का प्रयास करेंगे।

प्रशिक्षण के दौरान अभूतपूर्व प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षी संदीप कुमार यादव और विमलेश कुमार सहित 11 आरक्षियों को सर्वांगसम आउटडोर व इनडोर में सबसे अधिक नंबर लाने पर एसपी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे, क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद, क्षेत्राधिकारी इकौना महेंद्र पाल शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, आरटीसी प्रभारी रामस्वार्थ शुक्ला व आईटीआई तथा पीटीआई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed