फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sambhavnath's procession came out with music

श्रावस्ती: गाजेबाजे के साथ निकली संभवनाथ की शोभायात्रा

Mon, 13 Feb 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 13 Feb 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sambhavnath's procession came out with music
कटरा (श्रावस्ती)। दिगंबर जैन मंदिर में पांच दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा व विश्व शांति यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके तीसरे दिन सोमवार को भगवान संभवनाथ की दिगंबर जैन मंदिर से संभवनाथ मंदिर महेट तक गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान लोग जय जिनेंद्र का उद्घोष करते रहे। पुष्पवर्षा भी की गई। श्री दिगंबर जैन मंदिर कटरा से सोमवार को भगवान संभवनाथ का महामस्तकाभिषेक किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान बड़ी ही धूमधाम से गाजेबाजे के साथ सर्वार्थ सिद्ध तीर्थक्षेत्र समिति नवयुवक मंडल व जैन समाज की ओर से भगवान संभवनाथ की शोभायात्रा निकाली गई। मुनि श्री सुबल सागर जी महाराज के नेतृत्व में महामस्तकाभिषेक कार्यक्रम आयोजित हुआ। पंच कल्याणक महोत्सव के विधान आचार्य पवन कुमार दीवान ने कहा कि शोभायात्रा में दस बग्घी व एक हाथी शामिल रहा। इस दौरान नीलम जैन, अर्पणा जैन, अंजू जैन, रिचा जैन, संजीव जैन,अभय कुमार जैन, महेंद्र जैन, सुरेंद्र जैन, स्वरूप चंद जैन, कैलाश जैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed