फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Salaries of 775 teachers withheld for not watching the video.

Shravasti News: वीडियो नहीं देखा, 775 शिक्षकों का वेतन रोका

Mon, 05 Oct 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 05 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Salaries of 775 teachers withheld for not watching the video.
श्रावस्ती। प्रशस्त एप पर उपलब्ध 10 अनिवार्य वीडियो नहीं देखने पर बीएसए आकांक्षा रावत ने जिले के 775 शिक्षकों का वेतन रोक दिया है। सभी को बुधवार दोपहर 12 बजे तक वीडियो देखने का निर्देश दिया गया है। तय समय तक वीडियो नहीं देखने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिला समन्वयक अजीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि एनसीईआरटी के प्रशस्त एप के जरिये स्कूलों में बच्चों में दिव्यांगता की शुरुआती पहचान की जाती है। शासन ने एप पर उपलब्ध सभी 10 वीडियो देखना अनिवार्य किया है। इसके बावजूद शिक्षकों ने निर्देश का पालन नहीं किया। गिलौला के 163, इकौना के 167, सिरसिया के 120, जमुनहा के 161 और हरिहरपुररानी के 164 शिक्षक-शिक्षिकाओं का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed