फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Safe Motherhood Day will be celebrated today

आज मनाया जाएगा सुरक्षित मातृत्व दिवस

Thu, 09 Sep 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Safe Motherhood Day will be celebrated today
श्रावस्ती। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक माह की 9 तारीख को सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है। ऐसे में नौ सितंबर को आयोजित होने वाला सुरक्षित मातृत्व दिवस 10 सितंबर शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस तिथि में परिवर्तन का निर्णय 9 सितंबर को हरितालिका तीज व्रत के चलते लिया गया है।
विज्ञापन

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि इस आयोजन की तिथि में परिवर्तन मातृत्व स्वास्थ्य के महा प्रबंधक डॉ. मनोज कुमार शुक्ल के निर्देश पर किया गया है। प्रत्येक माह की 9 तारीख को उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाओं को चिह्नित करने को लेकर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दौरान गर्भवती का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, कुपोषण, यूरिन आदि जांचें की जाती हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर पहली बार गर्भवती हुई महिलाओं को चिह्नित कर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पंजीकरण करवा कर लाभ दिलवाने का कार्य किया जाता है। उच्च जोखिम वाली महिलाओं को प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा प्रसव पूर्व जांच कराई जाती है। जिससे समय रहते इसका पता लगाकर, इससे होने वाले खतरों से गर्भवती को बचाया जा सके। गर्भवती किसी परेशानी में कतई न घबराएं वह स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित रूप से जांच और टीकाकरण के लिए आएं, जिससे उनकी परेशानी को समय से दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed