{"_id":"60ec80738ebc3e741112e7a0","slug":"rld-s-demonstration-against-rising-inflation-srawasti-news-lko5866230192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती महंगाई के विरोध में रालोद ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती महंगाई के विरोध में रालोद ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई के विराध में सोमवार भिनगा में प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राजकुमार ओझा ने कहा कि वर्तमान सरकार में डीजल, पेट्रोल, गैस तथा बिजली के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। जिससे जनता व किसान की दशा अत्यंत सोचनीय होती जा रही है। बढ़ती महंगाई ने आम जनमानस की कमर तोड़ दी है। गन्ना किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। सरकार की वादाखिलाफी से किसान वर्ग अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। बढ़ती महंगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। ऐसे में बढ़ती महंगाई सहित पांच सूत्री ज्ञापन कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी शिवध्यान पांडे को सौंपा।
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा है कि डीजल व पेट्रोल की बिक्री से राज्य सरकार को मिलने वाले टैक्स में कमी करने का आदेश दिया जाए। जिससे महंगाई कम हो सके। गैस के दामों में हुई वृद्धि पर तत्काल रोक लगाई जाए। गन्ना किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान ब्याज सहित अविलंब कराने, कोरोना काल में मध्यम वर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थित जर्जर हो चुकी है। विगत वर्ष व वर्तमान सत्र के छात्रों का शुल्क माफ किया जाए। जिससे अभिभावकों को राहत मिल सके। इस दौरान रिजवान अहमद, कांशीराम वर्मा, भोलानाथ, ननकऊ गौतम, चंद्रशेखर ओझा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।