{"_id":"601c20288ebc3e71144c371d","slug":"ritu-in-slogan-and-aparna-won-in-essay-srawasti-news-lko5631646151","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लोगन में रितु व निबंध में अपर्णा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्लोगन में रितु व निबंध में अपर्णा ने मारी बाजी
विज्ञापन
निबंध व स्लोगन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। स्वर्गीय श्यामता प्रसाद चौधरी महिला महाविद्यालय खरगौराबस्ती में गुरुवार को सड़क सुरक्षा माह के तहत निबंध व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में अपर्णा व स्लोगन में रितु ने बाजी मारी। इस दौरान दोनों प्रतियोगिताओं में 116 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
सड़क सुरक्षा माह के तहत स्वर्गीय श्यामता प्रसाद चौधरी महिला महाविद्यालय खरगौराबस्ती में आयोजित निबंध प्रतियोगिता हुई। जिसका विषय सड़क सुरक्षा और हम रखा गया था। इस प्रतियोगिता में 81 छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। जिसमें अपर्णा तिवारी प्रथम, सुमन पटेल द्वितीय व खुशबू वर्मा तृतीय स्थान पर रही। वहीं स्लोगन प्रतियोगिता में 35 छात्राओं ने प्रतिभाग किया था।
इस दौरान छात्राओं ने ‘जीवन है अनमोल न करो सड़क नियमों से खेल’, ‘जीना जरूरी है तो सड़क पर संभल कर चलें’, ‘नशा नाश का कारण है, इसलिए नशा करके गाड़ी न चलाएं’, ‘जिनको जल्दी थी वे चले गए, सड़क पर गाड़ी की गति धीमी रखें’, ‘आओ मिलकर प्रण लें, यातायात नियमों का पालन हमेशा करेंगे,’ ‘सड़क नियमों को आत्मसात करें ताकि जीवन को सम्मान से जिएं’ सहित कई अन्य पंक्तियां लिखीं।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में रितु चौधरी प्रथम, माधुरी गुप्ता द्वितीय व नेहा शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिम्मी तिवारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षक संजय कुमार, डॉ. अखिलेंद्र कुमार सिंह, अनुराधा श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार वर्मा, अजय प्रकाश यादव, सोमपाल सिंह सहित काफी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।