{"_id":"6a5fb10168b5922360084450","slug":"rise-in-patients-suffering-from-weather-related-illnesses-after-the-rain-stopped-shravasti-news-c-104-1-srv1004-121810-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बारिश रुकने के बाद मौसम जनित बीमारियों के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बारिश रुकने के बाद मौसम जनित बीमारियों के बढ़े मरीज
Tue, 21 Jul 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पैथॉलाजी के बाहर पंजीकरण कराने के लिए लगी लाइन।-
श्रावस्ती। तीन दिनों तक हुई बारिश से तराईवासियों को गर्मी से राहत मिली। मंगलवार को मौसम खुलने के बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में मरीजों की संख्या बढ़ गई। इसमें मौसम जनित बीमारियों के मरीज अधिक थे। बारिश के दिनों में चिकित्सालय में 400 से 450 मरीज आते थे। बारिश रुकने के बाद मंगलवार को 735 मरीजों ने पंजीकरण कराया। परचा काउंटर पर पंजीकरण के लिए मरीजों व तीमारदारों को काफी इंतजार करना पड़ा। ओपीडी में चिकित्सकों के कक्षों के बाहर भी भीड़ दिखी। पैथोलॉजी में जांच के लिए भी लंबी कतारें लगी थीं। चिकित्सक राहुल शुक्ला ने बताया कि मौसम जनित बीमारियों के मरीज अधिक आ रहे हैं। इनमें पेट दर्द, उल्टी, दस्त और बुखार के मरीज शामिल हैं।
बीमारियों से बचाव के उपाय
चिकित्सक ने खान-पान में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। बारिश में जलस्तर बढ़ने से पानी में अशुद्धियां अधिक होती हैं। पानी को उबालकर, ठंडा करके छानकर प्रयोग करने से पेट संबंधी बीमारियां रुकेंगी। घर के आसपास जल जमा न होने दें ताकि मच्छर न पनपें और मलेरिया, डेंगू से बचाव हो। मच्छरदानी लगाकर सोने से विषैले जंतुओं से भी सुरक्षित रहा जा सकता है।