{"_id":"5d8cf70f8ebc3e01802ea656","slug":"respect-for-asha-bahu-for-doing-better-work-srawasti-news-lko4837249195","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर कार्य करने पर आशा बहुओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर कार्य करने पर आशा बहुओं का सम्मान
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य के लिए आशा को सम्मानित करते डीएम, सीडीओ व विधायक।
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट के तथागत हाल में गुरुवार को आशाबहू सम्मेलन हुआ। इसकी शुरुआत डीएम, सीडीओ व श्रावस्ती विधायक ने दीप जलाकर की। इस दौरान अधिकारियों ने आशाओं को स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ बताते हुए बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया।
सम्मेलन में श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि सरकार लोगों को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आशा स्वास्थ्य विभाग की एक ऐसी कड़ी है जिनकी पहुंच जिले के हर गांव के हर घर तक है। आशाओं पर गर्भवती महिलाओं की समय से जांच और उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी है। नवजात शिशुओं के टीकाकरण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि आशाएं अपने क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति लोगाें को जागरूक रखें ताकि उन्हें स्वस्थ रखा जा सके। जिलाधिकारी ओपी आर्य ने कहा कि आशा स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है। आशा अपने क्षेत्र में गर्भवती को चिह्नित करके उनकी जांच कराएं तथा उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएं।
विज्ञापन
साथ ही उन्हें संस्थागत प्रसव के लिए एंबुलेंस से संबंधित सीएचसी व पीएचसी में भर्ती कराएं। जिससे उन्हें जननी सुरक्षा योजना से लाभान्वित कराया जा सके। आशा शत प्रतिशत नवजात शिशुओं एवं गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण में भी अपनी भूमिका निभाएं। जिससे उनके क्षेत्र में सभी नवजात शिशु व गर्भवती महिलाएं स्वस्थ रहें।
इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीके सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर सीडीओ अवनीश राय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदय नाथ सभी सीएचसी व पीएचसी प्रभारी तथा काफी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
इन आशा को मिला सम्मान
जिले में बेहतर काम करने वाली मल्हीपुर क्षेत्र की आशा को सम्मानित किया गया। इसमें प्रथम प्रेमलता, द्वितीय रेखा, तृतीय पुरस्कार गीता सिंह को मिला। सिरसिया में प्रथम स्थान भानुमती, द्वितीय स्थान सीता, तृतीय स्थान अनीता राना, इकौना में प्रथम स्थान रेखा देवी, द्वितीय स्थान मीरा देवी, तृतीय स्थान भानमती को मिला। भंगहा में प्रथम स्थान जनकलली, द्वितीय स्थान माया देवी, तृतीय स्थान शमा तथा गिलौला क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए शांती देवी को प्रथम, नीलम सिंह को द्वितीय तथा उषा देवी को तृतीय पुरस्कार मिला। प्रथम आने वाली आशाओं को 5000 रुपये, द्वितीय स्थान पर 2000 रुपये तथा तीसरे स्थान पर 1000 रुपये तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।