{"_id":"5f622ecc8ebc3edc34338a98","slug":"resolve-to-cleanliness-and-plastic-discharge-srawasti-news-lko54045564","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई व प्लास्टिक मुक्ति का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई व प्लास्टिक मुक्ति का लिया संकल्प
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाजपा जिला इकाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इस दौरान बुधवार को कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता व पॉलीथिन मुक्त अभियान चलाया। इसका शुभारंभ जिलाध्यक्ष ने भिनगा नगर के मोहल्ला केशवपुरम से किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आसपास सफाई रखने व प्लास्टिक मुक्ति का संकल्प लिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री मोदी के 70वें जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत जिले में कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न सेवा कार्य किये जा रहे हैं। इसी के तहत बुधवार को कार्यकर्ताओं की ओर से जिला मुख्यालय सहित जिले के अन्य स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल, जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, रणवीर सिंह ने भिनगा नगर के मोहल्ला केशव नगर में सफाई की।
श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडेय के नेतृत्व में गिरीश तिवारी, दूधनाथ शुक्ला आदि ने इकौना नगर के टीचर कॉलोनी में सफाई करके स्वच्छता का संदेश दिया। पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता राजीव पांडेय, नेकराम पांडेय ने गिलौला के दंदौली ग्राम में मंदिर सहित सार्वजनिक स्थानों की सफाई की। वहीं जमुनहा में जिला उपाध्यक्ष महेश मिश्रा ओम के नेतृत्व में माधवराम वर्मा, रमेश सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने सीएचसी मल्हीपुर में सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल ने कहा कि मोदी जी के 70वें जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री की स्वच्छ भारत की सोच के प्रति आभार जताते सेवा सप्ताह के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सफाई हम सभी के लिए जरूरी है और स्वच्छ वातावरण हम सभी के मोहल्ले और गांवों की पहचान होनी चाहिये।
इसलिए जिला मुख्यालय के सार्वजनिक स्थानों सहित कार्यकर्ताओं की ओर से अलग अलग स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता व प्लास्टिक मुक्ति का संकल्प भी लिया। मौके पर जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।