फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Resolve complaints on time: DM

समय से निस्तारित करें शिकायतें : डीएम

Tue, 06 Jan 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 06 Jan 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Resolve complaints on time: DM
जमुनहा तहसील सभागार में फरियादियों की ​शिकायतों को सुनते डीएम व एसपी।- स्रोत: विभाग
श्रावस्ती। सभी तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 31 मामले आए, जिनमें से सात का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इस दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समय से शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जमुनहा तहसील सभागार में जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम अश्विनी कुमार पांडेय व एसपी राहुल भाटी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। समाधान दिवस में कुल 13 शिकायतें आईं, जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि शिकायतों का समयबद्ध व शुचितापूर्ण ढंग से निस्तारण करें। शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा सभी एसडीएम करें, जिससे फरियादियों को कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। भूमि विवादों से संबंधित मामलों का राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष ढंग से निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर संबंधित थानाध्यक्ष के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह भिनगा में सीडीओ शाहिद अहमद की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल आठ मामले आए, जिनमें से दो को निस्तारित कर दिया गया।

इकौना में एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 10 में से एक मामले को निस्तारित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed