फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Republic Day will be celebrated with pomp in the district

जिले में धूमधाम से मनेगा गणतंत्र दिवस

Fri, 21 Jan 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Republic Day will be celebrated with pomp in the district
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाने के लिए डीएम ने गुरुवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया कि 26 जनवरी को प्रात: 7.30 बजे 10 किलोमीटर बालक वर्ग की साइकिल रेस कलेक्ट्रेट मुख्य गेट से पांडेपुरवा व वापस कलेक्ट्रेट मुख्य गेट तक होगी। वहीं स्पोर्ट्स स्टेडिएम भिनगा में बालिकाओं के लिए दौड़ कराई जाएगी। सुबह 8.00 बजे प्रभातफेरी व विभागीय झांकी निकाली जाएंगी। सुबह 8.30 बजे सभी सरकारी कार्यालय व भवनों पर ध्वजारोहण, झंडा अभिवादन एवं राष्ट्रगान तथा संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण किया जाएगा। इसके बाद साइकिल रेस में विजयी प्रतिभागियों को कलेक्ट्रेट में पुरस्कार वितरण किया जाएगा। सुबह नौ बजे पुलिस परेड व इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सैन्य विधवाओं एवं अभिभावकों का सम्मान किया जाएगा। सुबह 10 बजे सभी शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण, राष्ट्रीय एकता, अखंडता, धर्म निरपेक्षता एवं सांप्रदायिक सौहार्द पर आधारित कार्यक्रम, नाटक, विचार गोष्ठी एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान साक्षरता दौड़ भी आयोजित की जाएगी। दोपहर एक बजे से विकास खंडवार सभी विकास खंडों पर साक्षरता गोष्ठी एवं साक्षरता संबंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन

हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र का कार्यक्रम जिला मुख्यालय जूनियर हाई स्कूल भिनगा में आयोजित किया जाएगा। शाम तीन बजे से एनसीसी व स्काउट गाइड आदि का रूट मार्च, व स्पोर्ट स्टेडियम भिनगा में वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही 25 व 26 जनवरी की रात मुख्यालय के मुख्य मार्ग पर तोरण द्वार आदि लगाए जाएंगे। डीएम ने सभी कार्यालय अध्यक्ष एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया है कि राष्ट्रीय ध्वज एवं उसका ध्वजदंड निर्धारित मानक के अनुसार होना चाहिए। किसी भी दशा में ध्वजदंड की ऊंचाई 5 फिट से कम नहीं होनी चाहिए। साथ ही प्लास्टिक के बने ध्वज का प्रयोग कदापि न किया जाए। सभी कार्यक्रमों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन किया जाएगा। बच्चों के कार्यक्रम में मेडिकल टीम अवश्य लगाई जाएगी। बैठक में ईशान प्रताप सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट परीक्षित खटाना, एडीएम कमलेश चन्द्र, एसडीएम प्रवेन्द्र कुमार, सौरभ शुक्ला, आशुतोष, रोहित, मोहित, उपनिदेशक कृषि कमल कटियार, एसीएमओ डॉ. मुकेश मातनहेलिया, डीपीआरओ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, बीएसए प्रभुराम चौहान, डीपीओ आशा सिंह, डीआईओएस संत कुमार सहित सभी बीडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed