{"_id":"5ff0a17f8ebc3e3ec81e5b9f","slug":"reporting-police-post-to-the-status-of-modern-police-station-shravasti-srawasti-news-lko5578334111","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्टिंग पुलिस चौकी को मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्टिंग पुलिस चौकी को मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती का दर्जा
विज्ञापन
मार्डन थाने के शुभारंभ पर मौजूद एसपी, एएसपी व अन्य
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। बौद्ध तपोस्थली में संचालित रिपोर्टिंग पुलिस चौकी को मॉर्डन पुलिस थाना श्रावस्ती का दर्जा दिया गया। यह नया थाना नव वर्ष पर अपने अस्तित्व में आ गया। जिसका शुक्रवार शाम एसपी व एएसपी ने शुभारंभ किया। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह को मॉर्डन पुलिस थाना श्रावस्ती का प्रभारी बनाया गया है। जिन्होंने अपना पदभार भी संभाल लिया है।
बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में आने वाले अनुयायियों व पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए यहां पुलिस चौकी की स्थापना की गई थी। जिसका संचालन बौद्ध तपोस्थली के किनारे एक किराए के भवन में किया जा रहा था। बाद में इसे रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का दर्जा दिया गया था। जिसमें बौद्ध तपोस्थली सहित कटरा व वीरपुर कस्बे के साथ ही 14 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया था। पुलिस मुख्यालय की संस्तुति के बाद इसे मॉर्डन पुलिस थाना श्रावस्ती का दर्जा नव वर्ष पर प्राप्त हुआ। जिसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य व अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने किया। मॉर्डन पुलिस थाना श्रावस्ती क्षेत्र में कटरा व वीरपुर बाजार सहित 27 गांव शामिल किए गए हैं। जिसमें करीब 50 हजार की आबादी निवास करती है। थाने का दर्जा मिलने के बाद जहां इकौना थाने से 13 गांव कम हो गए। वहीं इन गांवों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा भी अब और बेहतर हो गई। विजय बहादुर सिंह को मॉर्डन पुलिस थाना श्रावस्ती का पहला थानाध्यक्ष बनाया गया है। जिन्होंने थाने पर पहुंच कर अपना पदभार भी ग्रहण कर लिया है।
बढ़ी थानों की संख्या
बहराइच से अलग कर 1997 में अस्तित्व में आए श्रावस्ती जिले में ब्रिटिश काल के चार थाने संचालित थे। जिनमें भिनगा कोतवाली, मल्हीपुर, सोनवा व इकौना थाना शामिल था। बाद में बढ़ी आबादी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वर्ष 1982 में सिरसिया में व 1984 में गिलौला थाने की स्थापना कराई गई। जबकि पांच वर्ष पूर्व मुख्यालय भिनगा में महिला थाने की स्थापना हुई। नव वर्ष पर मॉर्डन पुलिस थाना श्रावस्ती के अस्तित्व में आने के साथ ही जिले में थानों की कुल संख्या बढ़ कर आठ हो गई है।
विज्ञापन
ये गांव हुए शामिल
मॉर्डन पुलिस थाना श्रावस्ती में शिवगढ़ बनकट, राजगढ़ गुलहरिया, रमवापुर, मिश्रौलिया, महदेइया, मलौना खसियारी, भटपुरवा कला, बेलहा राघव, बैदौरा मसरिख, विदुहनी, बगही, परशुरामपुर, नरपतपुर, तिलकपुर, डिंगुराजोत, जोरडीह, चैनपुर वीरान, चक्र भंडार, गोपालपुर, वीरपुर खैरहनिया, खरगौरा बस्ती, खरगौरा गनेश, खरगूपुर, कल्यानपुर, अमारे भरिया, लालबोझी व कटरा ग्राम पंचायत शामिल किए गए हैं।