फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Report of old age residents came negative

वृद्धाश्रम के निवासियों की रिपोर्ट आई निगेटिव

Thu, 18 Jun 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Report of old age residents came negative
श्रावस्ती। भिनगा के दाहना स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों की कोरोना जांच के लिए उनका सैंपल लिया गया था। इसकी रिपोर्ट बुधवार को निगेटिव आई। इसके बाद मौके पर पहुंचे जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने की सलाह दी।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से जन सहयोग से भिनगा के दाहना स्थित लकड़ी मंडी में वृद्धा आश्रम का संचालन किया जा रहा है। इसमें रह रहे वृद्ध जनों में कोरोना का संक्रमण की जांच के लिए 12 लोगों का सैंपल रैंडम तरीके से लकर लखनऊ भेजा गया था।
विज्ञापन

इनकी बुधवार को दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई। इसके बाद गुरुवार को आश्रम पहुंचे जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन ने सभी वृद्धजनों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने, चेहरे पर मास्क अथवा गमछा लगाए रहने, बार बार साबुन से हाथ धुलते रहने तथा अनावश्यक रूप से आश्रम से बाहर न निकलने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने वृद्धा आश्रम परिसर का सैनिटाइजेशन भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed